
खेलजगत| साल 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंका के टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद अब श्रीलंका की टीम एक बार फिर पाकिस्तान में मैच खेलने जाएगी श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने बोर्ड को टीम भेजने की मंजूरी दे दी।हालांकि रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान में टीम पर आतंकी हमले से इनकार नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को घोषणा की कि श्रीलंकाई टीम का पाकिस्तान दौरा पूर्व योजना के अनुसार ही होगा।
हाल ही में श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने बोर्ड को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था, “पाकिस्तान में टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां हमारे खिलाड़ियों पर हमले की आशंका है।” इसके पहले ही टीम के 10 प्रमुख खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने मामला अपने रक्षा मंत्रालय को सौंपते हुए उनसे राय मांगी थी, जिसकी उन्होंने मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तान में श्रीलंका की टीम तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी जो इस प्रकार हैं
समय सारणी
मैच | स्थान | तारीख |
पहला वन-डे | कराची | 27 सितंबर |
दूसरा वनडे | कराची | 29 सितंबर |
तीसरा वनडे | कराची | 02 अक्टूबर |
मैच | स्थान | तारीख |
पहला टी20 | लाहौर | 5 अक्टूबर |
दूसरा टी20 | लाहौर | 7 अक्टूबर |
तीसरा टी20 | लाहौर | अक्टूबर |