भुवनेश्वर। अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र समुद्री तूफान में बदल गया है। हुडहुड नाम के इस तूफान के 12 अक्टूबर को ओडिशा और आंध्रप्रदेश में पहुंचने की आंशका है। इसके मुद्देनजर ओडिशा के 16 जिलों में हाईअलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक तटों की ओर से बढ़ते हुआ तूफान और तेज होता जाएगा। यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके दक्षिण ओडिशा के गोपालपुर और उत्तरी आंध्र के विशाखापट्टनम के बीच गोपालपुर से होकर गुजरने के आसार हैं। अभी यह गोपालपुर और विशाखापट्टनम से करीब 110 किमी दूर है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि चक्रवात हुडहुड ने पोर्टब्लेयर और अंडमान-निकोबार के लांग द्वीप को पार कर लिया है। तूफान की रफ्तार अभी 67 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
बचाव कार्य की तैयारियां:
अन्य राज्यों से भी लाइफ सेविंग बोट्स मंगवाई जा रही हैं। नाविकों, मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया है। तट किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के ओदश दिए गए हैं।