MP में आज से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार:सिनेमाघर 50% और रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे; शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोग शामिल हो सकेंगे
मध्य प्रदेश में आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। सिनेमाघर भी 50% क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। वहीं, रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है।
तीसरी लहर से सतर्क रहने की जरूरत : CMमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। अगस्त में केस बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारी सतर्कता और सक्रियता बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को प्...









