Thursday, October 30

शिक्षा-ज्ञान

बासौदा ट्रक एसोसिएशन:ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भाड़े के अतिरिक्त नहीं देगा अन्य कोई खर्च
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

बासौदा ट्रक एसोसिएशन:ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भाड़े के अतिरिक्त नहीं देगा अन्य कोई खर्च

एसडीएम को पत्र सौंपकर बताया ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 अगस्त से भाड़े के अतिरिक्त लगने वाला कोई खर्च अलग से नहीं देगी। इस खर्च को भाड़ा भरने वाले और भाड़ा उतरवाने वाले ही देंगे। बासौदा ट्रक एसोसिएशन ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी के आव्हान पर यह निर्णय लेते हुए एसडीएम रोशन राय को पत्र सौंपकर अवगत करा दिया है। एसडीएम वर्तमान में कृषि मंडी के प्रशासक भी हैं। एसोसिएशन ने कहा कि अब तक ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टरों से भाड़ा भरते समय हम्माली, डाला, चाय पानी, मुंशीयाना, धर्म कांटा, गेट पास आदि लिए जाते थे लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि यह सभी खर्च भाड़ा लोड करने वाले और अनलोड कराने वाले व्यापारी ही देंगे। मोटर मालिक अपना नेट भाड़ा लेंगे। उनको इस खर्च से कोई मतलब नहीं रहेगा। वर्तमान में यह सभी खर्च मोटर मालिक से लिए जाते थे। अनधिकृत खर्च को संबंधित अपना वैधानिक अधिकार मानने लगे थ...
इंदौर में आज से मल्टीप्लेक्स में मूवी:हॉलीवुड फिल्म ‘माॅर्टल कॉम्बेट’ से शो की शुरुआत; रूही, गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग और मुंबई सागा भी दिखाई जाएगी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

इंदौर में आज से मल्टीप्लेक्स में मूवी:हॉलीवुड फिल्म ‘माॅर्टल कॉम्बेट’ से शो की शुरुआत; रूही, गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग और मुंबई सागा भी दिखाई जाएगी

इंदाैर में शुक्रवार से मल्टीप्लेक्स अनलाॅक हाे गए हैं। देश के प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का ऐलान कर दिया है, हालांकि इंदौर में चार बड़े मल्टीप्लेक्स हैं, लेकिन फिलहाल अभी आईनॉक्स को ही मंजूरी मिली है। आईनॉक्स को 50% क्षमता के साथ शुक्रवार से खोल दिया गया है। आज हॉलीवुड फिल्म 'माॅर्टल कॉम्बेट' के साथ शो की शुरुआत होगी। इसके अलावा गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग, बॉलीवुड मूवी रूही और मुंबई सागा भी दिखाई जाएगी। दर्शकों को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना पड़ेगा। बिना मास्क व सैनिटाइजर के किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। 14 जुलाई को जारी आदेश में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को 50% क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई थी। भोपाल में फिलहाल मल्टीप्लेक्स में शो नहीं चल रहे हैं जबकि सिंगल स्क्रीन थिएटर संगम, राज और भारत में पिछले हफ्ते से शो चल रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-...
CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा:दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे, 30:30:40 के फॉर्मूले के आधार पर तय होंगे मार्क्स
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज आएगा:दोपहर 2 बजे नतीजे जारी किए जाएंगे, 30:30:40 के फॉर्मूले के आधार पर तय होंगे मार्क्स

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसे तैयार किया गया रिजल्टबोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फ...
कोरोना दुनिया में:बीते दिन आए 6.55 लाख नए मामले, 10290 संक्रमितों की जान गई; अमेरिका में 13 फरवरी के बाद एक दिन में 88 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:बीते दिन आए 6.55 लाख नए मामले, 10290 संक्रमितों की जान गई; अमेरिका में 13 फरवरी के बाद एक दिन में 88 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

कोरोना की तीसरी लहर का कहर दुनियाभर में जारी है। बीते दिन इसके 6.55 लाख नए मामलेे सामने आए हैं और 9 जून के बाद लगातार दूसरे दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार गई है। बीते 24 घंटे में 10,290 संक्रमितों की मौत हुई है। गुरुवार को 4.09 लाख लोगों ने इस बीमारी को मात भी दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 88,052 नए केस दर्ज हुए। यह तीसरी लहर में लगातार दूसरा दिन है जब अमेरिका में नए मामले 80 हजार के ज्यादा हुए हैं। इसके पहले अमेरिका में 13 फरवरी को 88,439 मामले सामने आए थे। गुरुवार को यहां 372 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। अमेरिका में वैक्सीनेशन को लेकर सरकार सख्तबढ़ते मामलों के बीच अमेरिकी सरकार वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती दिखाने लगी है। डेल्टा वैरिएंट के मामले में इजाफे के बीच सरकार ने ऐलान किया है कि मिलिट्री को छोड...
श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया:टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती, बर्थडे बॉय हसारंगा ने 4 विकेट झटके
कहानी, खेल जगत, देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया:टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती, बर्थडे बॉय हसारंगा ने 4 विकेट झटके

श्रीलंका ने गुरुवार रात भारत को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। यह श्रीलंकाई टीम की भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले 7 सीरीज में से भारत ने 6 सीरीज जीती थी। 2009/10 में हुई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा का गुरुवार को जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके। जवाब में श्रीलंका ने 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। धनंजय डिसिल्वा 23 रन और हसारंगा 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे। हसारंगा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। श्रीलंका ने 2019/20 के बाद पहली टी-20 सीरीज जीतीअगस्त 2008 के बाद से श्रीलंका की भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर हुई 21 द्विपक्षीय सीरी...
विदिशा में डबल मर्डर:रिटहरी गांव में घर में बुजुर्ग दंपती का शव मिला, बदमाशों ने पहले आंखाें में मिर्च डाली फिर चाकू से गला रेत दिया
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

विदिशा में डबल मर्डर:रिटहरी गांव में घर में बुजुर्ग दंपती का शव मिला, बदमाशों ने पहले आंखाें में मिर्च डाली फिर चाकू से गला रेत दिया

त्योंदा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। दोनों की आंखों में पहले मिर्च झोंकी गई, इसके बाद गला रेत दिया गया। दोनों का शव बुधवार सुबह घर में मिला। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से आरोपियों ने वारदात काे अंजाम दिया है। फिलहाल मामला जांच में लिया है। जिले के रिटहरी गांव में दिलीप (78) पुत्र नारायण सिंह रघुवंशी और उनकी पत्नी प्रेमाबाई (70) रहते थे। उनके दो बेटे हैं। इनमें से एक विदिशा और दूसरा भोपाल में रहता है। गांव में बुजुर्ग दंपती अकेले रहते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब काफी देर तक दोनों घर से नहीं निकले, तो पड़ोसी पहुंचे। यहां देखा तो एक कमरे में दिलीप और दूसरे कमरे के दरवाजे पर प्रेमाबाई का शव पड़ा था। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि बदमाशों न...
प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल होगा भिंड में:100 करोड़ की लागत से 52 एकड़ में तैयार होगा सैनिक स्कूल, डीआरडीओ से मिलेगी प्रदेश सरकार को राशि
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल होगा भिंड में:100 करोड़ की लागत से 52 एकड़ में तैयार होगा सैनिक स्कूल, डीआरडीओ से मिलेगी प्रदेश सरकार को राशि

सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से डीआडीओ एडिशनल डायरेक्टर को लिखा पत्र मध्य प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल भिंड के मालनपुर में खोले जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। स्कूल के निर्माण पर करीब सौ करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। इसके लिए सैनिक स्कूल सोसायटी के अंडर सेक्रेटरी की ओर से डीआरडीओ के एडिशनल डायरेक्टर को पत्र लिखकर 100 करोड़ की राशि को 2021-22 के बजट में शामिल करने के लिए कहा गया है। पत्र बीते 19 जुलाई को लिखा गया था। अब डीआरडीओ की ओर से स्वीकृत बजट से प्रदेश सरकार सैनिक स्कूल का निर्माण कराएगी। अब तक मध्य प्रदेश में एक मात्र सैनिक स्कूल हुआ करता था। भिंड में सैनिक स्कूल को लेकर तत्कालीन सांसद डाॅ/ भागीरथ प्रसाद के प्रयासों के बाद रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने 3 अक्टूबर 2018 में भिंड जिले के लिए सैनिक स्कूल खोले जाने की हरीझंडी दिखाई थी। रक्षा मंत्रालय की ओर से सैनिक स्कूल स्वीकृत के बाद मुख...
MP बोर्ड 12th का रिजल्ट आज:दोपहर 12 बजे शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार जारी करेंगे परिणाम
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

MP बोर्ड 12th का रिजल्ट आज:दोपहर 12 बजे शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार जारी करेंगे परिणाम

MP बोर्ड क्लास 12th का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे आएगा। रिजल्ट मध्यप्रदेश के शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने बयान में कहा कि हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंडरी परीक्षा - मूक - बधिर श्रेणी 2021 का परिणाम गुरुवार, 29 जुलाई, 2021 को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। यहां देखें रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in www.mpbse.nic.in www.mpresults.nic.in मोबाइल ऐप की भी सुविधासभी छात्र MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर 'Know Your Result' का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परिणाम जान सकेंगे। 10th का रिजल्ट 100% रहा था 14 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने क्लास 10th का रिजल्ट जारी किया था। 10वीं बोर्ड में इस साल 100 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। स...
संयुक्त मोर्चा की हड़ताल 6वें दिन भी जारी:सरकार की सद् बुद्धि के लिए पहले किया यज्ञ फिर सुंदरकांड का पाठ
गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

संयुक्त मोर्चा की हड़ताल 6वें दिन भी जारी:सरकार की सद् बुद्धि के लिए पहले किया यज्ञ फिर सुंदरकांड का पाठ

जनपद पंचायत कार्यालय में मंगलवार को कर्मचारियों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चल रहे इन कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए जहां हवन में आहूति दीं, वहीं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। जिले भर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत कार्यरत सभी कर्मचारी पिछले 22 जुलाई से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल से जिले भर में काम-काज ठप पड़ा हुआ है। यह हड़ताल जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा की जा रही है। संयुक्त मोर्चा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक अपना आंदोलन जारी रखने के मूड में हैं। संयुक्त मोर्चा से जुड़े 17 संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर एक साथ हड़ताल पर हैं। पिछले कई वर्षों से लगातार मांग उठाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो संयु...
हिमाचल लैंड स्लाइड में MP की बेटी प्रतीक्षा की मौत:मां को वीडियो कॉल पर खूबसूरती दिखा रही थी, तभी कॉल कट गया और फिर नहीं जुड़ा; IIT में पढ़ाई के बाद स्पेन जाने वाली थी
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, हादसा

हिमाचल लैंड स्लाइड में MP की बेटी प्रतीक्षा की मौत:मां को वीडियो कॉल पर खूबसूरती दिखा रही थी, तभी कॉल कट गया और फिर नहीं जुड़ा; IIT में पढ़ाई के बाद स्पेन जाने वाली थी

हिमाचल के किन्नौर में हुए लैंड स्लाइड में बैतूल जिले के पाथाखेड़ा में रहने वाले परिवार ने अपनी बेटी खो दी। रविवार को जिस वक्त लैंड स्लाइड हुआ, उस समय प्रतीक्षा दीवाकर (27) मां से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। वह मां को हिमाचल की खूबसूरती दिखा रही थी। यह दोपहर करीब 1.30 बजे का समय था, लेकिन अचानक फोन कट हाे गया और फिर प्रतीक्षा से संपर्क नहीं हो पाया। शाम 5 बजे परिजनों को खबर मिली कि उनकी होनहार बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। प्रतीक्षा के पिता सुनील दीवाकर पाटिल वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (WCL) पाथाखेड़ा की तवा-1 खदान में अंडर मैनेजर हैं। सुनील ने बताया कि बेटी बहुत ही होनहार थी। प्रकृति से इतना ज्यादा प्यार था कि चाहकर भी हम उसे हिमाचल जाने से नहीं रोक पाए। प्रतीक्षा घूमने के लिए नागपुर से हिमाचल गई थी। अलग-अलग जगहों के प्राकृतिक सौंदर्य को मोबाइल में कैद कर मां से वीडियो कॉल पर बात क...