प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने चंडीगढ़ जाएंगे PM मोदी, कल पैतृक गांव में होगा दाह-संस्कार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने पंजाब के कद्दावर नेता रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का शोक घोषित किया है। आज प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर में रखा जाएगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ जाएंगे। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार कल यानी कि गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में होगा। जिसके लिए खास तैयारी की जारी है। प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे उम्रदराज नेता थे। मंगलवार रात उनका 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।
प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई
सरपंच से सीएम तक का सफर तय करने वाले प्रकाश सिंह बादल का पा...










