CG Politics: साय कैबिनेट का विस्तार जल्द, 3 नए मंत्री और 16 संसदीय सचिवों की होगी घोषणा, जानें किसे मिलेगा मौका?
CG Politics: साय सरकार के कैबिनेट का विस्तार इसी सप्ताह हो सकता है। इसके अलावा संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति पार्टी द्वारा कर दी जाएगी। इसके लिए 16 नए विधायकों के नामों की चर्चा है। वहीं, पार्टी में यह भी चर्चा है कि जिन दो मंत्रियों का परफार्मेंस ठीक नहीं है, उसे हटाया भी जा सकता है।
दूसरी चर्चा यह भी है कि हरियाणा पैटर्न पर मंत्रियों की संख्या के कैबिनेट में हो सकती है। फिलहाल, सभी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं। जब पत्ता खुलेगा, तभी पता चलेगा कि पार्टी क्या निर्णय ले रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 8 तारीख की शाम रायपुर आएंगे।
9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक लेंगे। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर भी इस बैठक में लगाई जाएगी और आखिरी वक्त पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 10 अप्रैल को शपथ ग्...









