Thursday, October 23

हैल्थ

कोरोना दुनिया में:जापान में वायरस का नया स्ट्रेन मिला, ब्राजील से पहुंचा; यह ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:जापान में वायरस का नया स्ट्रेन मिला, ब्राजील से पहुंचा; यह ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग

अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है, भारत में भी इसी हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू होगा। वहीं, कोरोनावायरस का लगातार स्वरूप (म्यूटेशन) बदल रहा है। अब जापान में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है। यह वहां ब्राजील से पहुंचा। यह स्ट्रेन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है। जापान सरकार के मुताबिक, चार लोगों में नया स्ट्रेन मिला है, जिनमें 40 साल का एक पुरुष, 30 साल की महिला और 2 किशोर है। इससे पहले जापान में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीकी स्ट्रेन के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच, कोरोनावायरस के दुनिया में 9 करोड़ 06 लाख 88 हजार 733 मामले आ चुके हैं। अब तक 19 लाख 43 हजार 90 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह कि 6 करोड़ 48 लाख 11 हजार 380 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात देशसंक्रमितमौतेंठीक हुएअमेरिका22,917,334383,27513,483,490भारत10...
कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई, यह 232 दिनों में सबसे कम
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:बीते 24 घंटे में सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई, यह 232 दिनों में सबसे कम

देश में रविवार को कोरोना के 16 हजार 85 नए मरीज मिले। 16 हजार 735 ठीक हो गए और सिर्फ 150 संक्रमितों की मौत हुई। जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा 232 दिन, यानी 23 मई के बाद सबसे कम है। तब एक दिन में 142 संक्रमितों की मौत हुई थी। देश में कोविड-19 के अब तक 1 करोड़ 4 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 92 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.51 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 2 लाख 19 हजार 788 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। तीन मरीजों में मिला वायरस का साउथ अफ्रीका वाला स्ट्रेनमुंबई के तीन मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये तीनों मरीज अब ठीक हो चुके हैं। चिंता इस बात की है कि कोरोना के मरीजों के शरीर में अब तक बनीं तीन तरह की एंटीबॉडी इस स्ट्रेन पर बेअसर हैं। जानकार इस नए स्ट्रेन को साउथ अफ्रीका के कोरोना स्‍ट्रेन से जोड़कर देख रहे हैं। मुंबई...
राहतभरी खबर:UK से इंदौर आए दोनों यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं, 15 दिन पहले भेजे थे सैंपल
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

राहतभरी खबर:UK से इंदौर आए दोनों यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं, 15 दिन पहले भेजे थे सैंपल

UK से लौटे दो यात्रियों की कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला है। इन दोनों मरीजों के सैंपल 15 दिन पहले जांच के लिए इंदौर से दिल्ली भेजे गए थे। रविवार सुबह जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है। इसमें UK से इंदौर लौटे दो यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन के लक्षण लग रहे थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर 28 वर्षीय जूना रिसाला निवासी व्यक्ति को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, दूसरे राऊ निवासी व्यक्ति को ​​घर में ही आइसोलेट किया गया था। दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई लिस्ट में यूके से आने वाले 162 यात्रियों के नाम थे। इनमें से कुछ नाम रिपीट भी थे, जिनके मिलान के बाद 125 यात्री यूके से आना पाए गए थे। कुछ यात्रियों में कोरोना के लक्षणों की संभावना थी। इसके बाद 68 यात्रियों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें दो मरीजों की रिपोर्ट प...
बर्ड फ्लू 7 राज्यों में पहुंचा:UP में भी संक्रमण की पुष्टि, दिल्ली समेत 3 राज्यों में जांच रिपोर्ट का इंतजार; देश में 1200 और पक्षी मरे
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

बर्ड फ्लू 7 राज्यों में पहुंचा:UP में भी संक्रमण की पुष्टि, दिल्ली समेत 3 राज्यों में जांच रिपोर्ट का इंतजार; देश में 1200 और पक्षी मरे

उत्तर प्रदेश में भी शनिवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। यह 7वां राज्य है जहां संक्रमण पहुंचा है। 3 राज्यों- दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को देशभर में 1200 पक्षियों की मौत हो गई। इनमें से 900 महाराष्ट्र के एक पोल्ट्री फार्म में मिले। अब तक इन 7 राज्यों में पहुंचा बर्ड फ्लू1. केरल2. राजस्थान3. मध्य प्रदेश4. हिमाचल प्रदेश5. हरियाणा6. गुजरात7. उत्तर प्रदेश दिल्ली: गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट 10 दिन के लिए बंद बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पक्षियों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है। साथ ही दिल्ली के सबसे बड़े पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर को अगले 10 दिनों के लिए बंद कर दिया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बर्ड फ्लू की जांच के लिए सैंपल जालंधर भेजे गए हैं। लोगों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पला...
कोरोना दुनिया में:मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:मरीजों की संख्या 9 करोड़ के पार, अमेरिका इकलौता देश जहां रोज दो लाख से ज्यादा नए केस मिल रहे

दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं। अमेरिका लगातार सबसे प्रभावित देश बना हुआ है। दुनिया में मरीजों की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा 25 जून 2020 को छुआ था। इसे नौ करोड़ तक पहुंचने में महज साढ़े छह महीने लगे। सबसे कम समय सात से आठ करोड़ केस होने में लगा था। पिछले साल दिसंबर में महज छह दिन में एक करोड़ मरीज बढ़े थे। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में हालात काबू से बाहर अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले। यह इकलौता देश है जहां नए मरीजों की तादाद ...
कोरोना देश में:ममता का ऐलान- बंगाल में भी फ्री मिलेगी वैक्सीन; दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए 89 साइट्स तय
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:ममता का ऐलान- बंगाल में भी फ्री मिलेगी वैक्सीन; दिल्ली में पहले फेज के वैक्सीनेशन के लिए 89 साइट्स तय

पश्चिम बंगाल में भी हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ये बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी को कोरोना का वैक्सीन फ्री लगवाएगी। हमारी सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है। इससे पहले बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में फ्री कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था। वहीं, दिल्ली में पहले चरण में वैक्सीनेशन के लिए 89 जगहों का चुनाव किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सरकार ने 36 सरकारी और 53 प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 16 जनवरी से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए चुना है। पहले फेज में सिर्फ हेल्थ वर्कर्स को ही वैक्सीन दी जाएगी। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 856 एक्टिव केस कम हुएवैक्सीनेशन शुरू होने की खुशखबरी के बीच पिछले 24 घंटे में सिर्फ 856 एक्टिव केस ही कम हुए। यह एक ह...
कोरोना दुनिया में:अमेरिका में एक दिन में 1 लाख 30 हजार संक्रमित हॉस्पिटल में भर्ती, कनाडा के PM बोले- खतरा बढ़ रहा है
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:अमेरिका में एक दिन में 1 लाख 30 हजार संक्रमित हॉस्पिटल में भर्ती, कनाडा के PM बोले- खतरा बढ़ रहा है

दुनिया में अब तक 8.93 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 19.21 लाख मौतें हो चुकीं, 6.40 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.73 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.93 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका में कोरोना से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। शुक्रवार को यहां एक ही दिन में एक लाख 30 हजार से ज्यादा मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि देश में हालात पहले से ज्यादा खराब हो सकते हैं। अमेरिकी अस्पताल भारी दबाव मेंअमेरिका में वैक्सीनेशन भले ही शुरू हो गया हो लेकिन, यहां हालात फिलहाल काबू में आते नहीं दिखते। हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से जार...
कोरोना देश में:केरल में मरीजों की संख्या आठ लाख के पार, राज्य में स्पा और आयुर्वेदिक रिजॉर्ट्स खोलने के आदेश
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:केरल में मरीजों की संख्या आठ लाख के पार, राज्य में स्पा और आयुर्वेदिक रिजॉर्ट्स खोलने के आदेश

केरल सरकार ने राज्य में स्पा और आयुर्वेदिक रिजॉर्ट्स फिर से खोलने का फैसला लिया है। कोरोना के कारण इन्हें बंद किया गया था। टूरिज्म मिनिस्टर कडकम्पल्ली सुरेंद्रन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इस तरह की जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन होना चाहिए। यहां सफाई के साथ सुरक्षा के लिए सभी सावधानियां रखी जानी चाहिए। सुरेंद्रन ने बताया कि राज्य के टूरिज्म सेक्टर को कोरोना और लॉकडाउन के कारण 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केरल देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित और पॉजिटिविटी रेट वाले राज्यों में शामिल है। यहां अब तक आठ लाख एक हजार 076 केस हो चुके हैं। राजस्थान में 8 महीने में पहली बार कोई मौत नहीं देश में जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीदों के बीच दो और राहत देने वाली खबरें हैं। पहली राजस्थान से है। यहां 8 महीने में पहली बार ऐसा हुआ है जब...
दोहरे खतरे की दस्तक:कौओं के बाद अब मुर्गी में मिला बर्ड फ्लू का वायरस, ब्रिटेन से लौटे यात्री में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि
भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

दोहरे खतरे की दस्तक:कौओं के बाद अब मुर्गी में मिला बर्ड फ्लू का वायरस, ब्रिटेन से लौटे यात्री में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि

आजाद नगर की तीन दुकानों के चार चाकुओं में मिला बर्ड फ्लू, 1 किमी की चिकन दुकानें 10 दिन के लिए बंद डेली कॉलेज में मृत कौओं के बाद गुरुवार को आजाद नगर की तीन चिकन दुकानों के चार चाकुओं पर बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (निशाद) भोपाल से आई प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद आजादनगर के आसपास एक किमी के दायरे की सभी चिकन दुकानें बंद कर दी गई हैं। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर वहां मौजूद सभी मुर्गे-मुर्गी मारकर दफनाए जाएंगे। मुर्गे-मुर्गियों को नष्ट करने की र्कारवाई शुरू कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया कि अब तक प्रदेश के 19 जिलों में 700 से अधिक पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है। फिलहाल जीवित मुर्गियों में यह वायरस नहीं मिला है। विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने मुर्गियों आदि की असामान्य मृत्यु की तु...
कोरोना दुनिया में:ब्रिटेन आने वाले हर व्यक्ति को टेस्ट कराना होगा, ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख के पार
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:ब्रिटेन आने वाले हर व्यक्ति को टेस्ट कराना होगा, ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख के पार

दुनिया में अब तक 8.84 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 19.05 लाख मौतें हो चुकीं, 6.35 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.73 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.84 करोड़ के ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 05 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार रात एक सख्त फैसला लिया। दूसरे देशों से आने वाले नागरिकों के लिए कोविड-19 टेस्ट जरूरी कर दिया है। इसके पहले कुछ शर्तों के साथ यह नियम लागू था। ब्रिटेन सरकार का नया फरमान ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने गुरुवार रात जारी एक बयान में साफ कर दिया कि अब दूसरे देशों से आने वाले हर नागरिक को कोविड-19 टेस्ट से गुजरना ही होगा। इनमें ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ट्रा...