Saturday, October 25

हैल्थ

कोरोना देश में:91 जिलों में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार; सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 34 जिले प्रभावित, यहां नए मरीजों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हैल्थ

कोरोना देश में:91 जिलों में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार; सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 34 जिले प्रभावित, यहां नए मरीजों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी

देश में कोरोनावायरस ने फिर जोर पकड़ा है। 91 जिलों में मरीज मिलने की रफ्तार बढ़ी है। इनमें 34 जिले महाराष्ट्र के ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 16, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के 4-4, जबकि केरल के दो जिले शामिल हैं। यहां बीते कुछ दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा है। एक दिन में 4,412 एक्टिव केस बढ़ेरविवार को देश में 13,979 नए मरीज मिले। 9,476 ठीक हुए, जबकि 79 की मौत हो गई। 4,412 एक्टिव केस बढ़े, जो 87 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 25 नवंबर को 7,234 एक्टिव केस बढ़े थे। एक्टिव केस यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। वैक्सीनेशन में तेजी लाने का आदेशकेंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने को कहा है। अभी कई राज्यों में हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही वैक्सीनेशन हो रहा है। अभी फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स को ही वैक्सीन लग...
कोरोना देश में:एक्टिव केस बढ़ने के बाद अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन; पुणे में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:एक्टिव केस बढ़ने के बाद अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन; पुणे में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद

देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़े परेशान करने वाले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में पिछले तीन दिनों से हालात में सुधार हुआ है। उधर, मरीजों की संख्या बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से राज्य के कई शहरों में सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह सोमवार रात 8 बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, पुणे जिला प्रशासन ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है। केवल इमरजेंसी में निकलने की इजाजत होगी। स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। पुणे के बाद अब नागपुर, ...
कोरोना दुनिया में:अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने 21 मार्च तक पाबंदियां बढ़ाईं, इस दौरान लोग गैर-जरूरी कामों के लिए यात्रा नहीं कर पाएंगे
देश विदेश, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने 21 मार्च तक पाबंदियां बढ़ाईं, इस दौरान लोग गैर-जरूरी कामों के लिए यात्रा नहीं कर पाएंगे

वैक्सीनेशन के बीच दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के बढ़ने की रफ्तार तेज होने लगी है। इसको देखते हुए अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको ने देश में 21 मार्च तक पाबंदियां बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, यहां रहने वाले लोग गैर-जरूरी कामों के लिए ट्रैवल नहीं कर पाएंगे। लोगों को यात्रा की वजह बताना जरूरी होगा। अब तक ये पाबंदी 21 फरवरी तक ही थीं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि जुलाई तक हर अमेरिकी को वैक्सीन का डोज लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस पर फाइजर ने कहा है कि वह हर हफ्ते अमेरिका को एक करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 5.70 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दूसरे नंबर पर चीन है, जहां 4 करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुंच चुकी है। यूरोपियन यूनियन में अब तक 2.45 करोड़ और भारत में 1.04 कर...
कोरोना देश में:टेस्टिंग का आंकड़ा 21 करोड़ के पार; 86 दिन बाद 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज बढ़े
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:टेस्टिंग का आंकड़ा 21 करोड़ के पार; 86 दिन बाद 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज बढ़े

देशभर में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 21 करोड़ के पार हो गया है यानी, 138 करोड़ की आबादी वाले देश में अब तक 21 करोड़ लोगों की जांच हुई है। इनमें 5.21% यानी, 1.09 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। चिंता की बात ये है कि करीब 4 महीने तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या घटने के बाद अब एक बार फिर से इसमें तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को 13 हजार 519 नए मरीज मिले। 9962 लोग रिकवर हुए और 90 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव मरीजों की संख्या में 3,455 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 86 दिन बाद ये पहली बार है, जब एक दिन के अंदर 3 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले 25 नवंबर को एक साथ 7 हजार एक्टिव मरीजों में इजाफा हुआ था। कहीं टेस्टिंग घटने से तो नहीं बढ़ रहे मरीजकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले साल दिवाली के दौरान दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ने का एक कारण टेस्टिंग कम होना भी बताया था। ...
कोरोना दुनिया में:ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोले- सरप्लस वैक्सीन गरीब देशों को देंगे, ग्रीस में टूरिस्ट्स के लिए वैक्सीन पासपोर्ट जरूरी
देश विदेश, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोले- सरप्लस वैक्सीन गरीब देशों को देंगे, ग्रीस में टूरिस्ट्स के लिए वैक्सीन पासपोर्ट जरूरी

दुनिया में अब तक 11.08 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 24.51 लाख मौतें हो चुकीं, 8.57 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.85 करोड़ से ज्यादा, अब तक 5.05 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.08 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 51 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। बोरिस जॉनसन को गरीब देशों की फिक्रब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भरोसा दिलाया है कि उनके मुल्क में अगर सरप्लस वैक्सीन हुई तो वे इसे गरीब देशों को जरूर देंगे। जॉनसन का यह बयान अहम है। सिर्फ दो दिन पहले UN चीफ एंतोनिया गुटेरेस ने साफ कहा था कि अमीर देशों के पास वैक्सीन का जरूरत से ज्यादा स्टॉक मौजूद है और यह बाकी दुनिया खासकर गरीब देशों के लिए खतरे का संकेत है। इस बयान के डिप्लोम...
कोरोना देश में:महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक; पिछले एक हफ्ते से नए मरीज मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक; पिछले एक हफ्ते से नए मरीज मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा

महाराष्ट्र ने फिर से देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200% का इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि 7 दिन से लगातार एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 5,427 नए मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद ये पहली बार है जब राज्य में 5 हजार से ज्यादा नए मरीज एक दिन में मिले हैं। राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 669 मरीजों की मौत हो गई। 40 हजार 858 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा मामलेदेश में गुरुवार को कुल 12,826 नए मरीज मिले। 10,489 ठीक हुए और 86 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गं...
भोपाल में निर्भया जैसा कांड:24 साल की पीड़ित बोली- वो शरीर नोंच रहा था, चीखी तो सिर पर पत्थर मारे; मैं गिड़गिड़ाई- रेप कर लो, जान से मत मारो
अपराध जगत, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

भोपाल में निर्भया जैसा कांड:24 साल की पीड़ित बोली- वो शरीर नोंच रहा था, चीखी तो सिर पर पत्थर मारे; मैं गिड़गिड़ाई- रेप कर लो, जान से मत मारो

पुलिस इसे सिर्फ छेड़छाड़ का मामला बता रही है, आरोपी को पीड़ित के सामने नहीं ला रहीलड़की की मां ने पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मदद मांगी भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली 24 साल की निक्की (बदला हुआ नाम) से 16 जनवरी को जेके हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे दुष्कर्म की कोशिश की गई। निक्की ने विरोध किया तो आरोपी ने सिर पर पत्थर पटक दिया। धक्के से गिरी तो रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। एम्स में ऑपरेशन हुआ, 42 टांके आए, लेकिन अब वो हिल भी नहीं सकती।  'मैं 16 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे हर रोज की तरह ईवनिंग वॉक पर निकली थी। जेके हॉस्पिटल से दानिशकुंज चौराहे की ओर सड़क किनारे जा रही थी, तभी अस्पताल से करीब 200 मीटर आगे नर्सरी के पास सामने से एक लड़का आता दिखा। करीब आते ही उसने तेजी से धक्का मारा। मैं सीधे सड़क किनारे पांच फीट गहरी खंती में गिरी। रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। मैंने जैक...
दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में:अमेरिका-ब्रिटेन के बाद वैक्सीन आई, फिर भी एक महीने में 11वें से चौथे नंबर पर आया देश
देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन भारत में:अमेरिका-ब्रिटेन के बाद वैक्सीन आई, फिर भी एक महीने में 11वें से चौथे नंबर पर आया देश

भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। इस अभियान को एक महीना पूरा हो गया है। 16 फरवरी तक सरकार 88.57 लाख हेल्थवर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लगा चुकी है। इनमें से सवा दो लाख को दूसरा डोज भी लग गया है। इस एक महीने में ही हमने सबसे ज्यादा कोरोना की वैक्सीन लगाने की रेस में 11वें से चौथे नंबर तक का सफर तय किया है। 16 जनवरी को देश में 1.91 लाख हेल्थवर्कर्स को वैक्सीन लगी थी। उस दिन हम 11वें नंबर पर थे। ये हैरानी वाली बात इसलिए भी है, क्योंकि ब्रिटेन, जर्मनी और इटली जैसे देशों में हमसे पहले वैक्सीनेशन शुरू हो गया था, लेकिन आज हम उनसे ऊपर पहुंच गए हैं। अमेरिका में 14 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। उसे 90 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 35 दिन लग गए थे। ब्रिटेन में तो 8 दिसंबर से वैक्सीन लगनी शुरू हो गई और वहां 90 लाख लोगों को वैक्सीनेट...
कोरोना दुनिया में:UN ने कहा- 130 देशों के पास वैक्सीन का एक सिंगल डोज तक नहीं, यह बहुत बड़ी नाइंसाफी
देश विदेश, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, विविध, हैल्थ

कोरोना दुनिया में:UN ने कहा- 130 देशों के पास वैक्सीन का एक सिंगल डोज तक नहीं, यह बहुत बड़ी नाइंसाफी

दुनिया में अब तक 11.04 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 24.39 लाख मौतें हो चुकीं, 8.53 करोड़ स्वस्थअमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.84 करोड़ से ज्यादा, अब तक 5.02 लाख लोगों ने गंवाई जान दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.04 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। UN चीफ का दर्दसंयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN secretary general) एंतोनियो गुटेरेस के मुताबिक दुनिया में 130 देश हैं, जिनके पास कोविड-19 वैक्सीन का एक सिंगल डोज तक नहीं पहुंचा। यह बहुत बड़ी नाइंसाफी है। सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग के दौरान गुटेरेस ने कहा- बहुत दुख और गुस्सा है कि हम दुनिया के 130 देशों को महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का एक डोज तक नहीं दे सके। वहीं, 10 देश ऐसे हैं जहां ...
कोरोना देश में:महाराष्ट्र ने फिर चिंता बढ़ाई, बीते 24 घंटे में 4,787 नए मरीज मिले, यह बीते 74 दिनों में सबसे ज्यादा
राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हैल्थ

कोरोना देश में:महाराष्ट्र ने फिर चिंता बढ़ाई, बीते 24 घंटे में 4,787 नए मरीज मिले, यह बीते 74 दिनों में सबसे ज्यादा

महाराष्ट्र में कोरोना के केसों में फिर तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 4,787 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। यह संख्या 5 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4,922 केस आए थे। राज्य में बीते सात दिनों से 3,000 से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 21 जनवरी से 10 फरवरी तक यह आंकड़ा एक बार भी 3,000 के पार नहीं गया था। देश में बुधवार को कुल12,511 नए मरीज मिले, 11,847 ठीक हुए और 90 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.34 लाख का इलाज चल रहा है। 6 राज्यों का हाल1. महाराष्ट्रराज्य में बुधवार को 4787 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,853 मरीज ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 76 हजार 93 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 85 हजार 261 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार ...