मथुरा| उत्तर भारत में बढ़ते हुए कोहरे के कारण आज मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया खबर हैं की यमुना एक्सप्रेस वे पर छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा की तरफ मिर्च लेकर जा रहे आयशर कैंटर में पीछे से प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी, जिससे पीछे से आधा दर्जन अधिक वाहन एक दूसरे मे भिड़ गए। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।