Monday, September 22

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को बड़ी सफलता मिली है। महज 8 दिन में ही सदस्य संख्या दो करोड़ पार कर गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को बड़ी सफलता मिली है। महज 8 दिन में ही सदस्य संख्या दो करोड़ पार कर गई है। भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की सदस्यता अभियान की समीक्षा की तो यह जानकारी सामने आई।

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि बीते 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सदस्य बन कर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। मंगलवार को 9 प्रदेशों के साथ अलग-अलग बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई।