Monday, September 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज वाली जलवायु अनुकूल और जैव-सुदृढ़ किस्में जारी कीं। उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत की। इस पहल का मकसद कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाना है।

बेहद फायदेमंद होंगी नई किस्में

इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने विकसित किया है। इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलें हैं। मोदी ने दिल्ली के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि भूखंडों पर इनके बीजों को पेश किया। उन्होंने कृषि में वेल्यू एडिशन पर जोर दिया। किसानों ने कहा कि नई किस्में बेहद फायदेमंद होंगी, क्योंकि इनसे उनका खर्च कम होगा और पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बाजरे के महत्त्व पर भी चर्चा की और बताया कि कैसे लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लाभ का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों में जैविक खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ती जा रही है।