Monday, September 22

हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियाें के बीच भारत अब अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी आइएनएस अरिघाट (INS Arighat) को परमाणु मिसाइलों से लैस करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियाें के बीच भारत अब अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी आइएनएस अरिघाट (INS Arighat) को परमाणु मिसाइलों से लैस करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बताया जा रहा है कि एक दो माह में आइएनएस अरिघाट को नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। पारंपरिक हथियारों से लैस परमाणु ऊर्जा से चलने वाली दो हमलावर पनडुब्बियों के निर्माण की परियोजना को भी अंतिम मंजूरी मिलने वाली है।