Monday, September 22

यूपी में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। सरयू- घाघरा नदी उफान पर है। घाघरा खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। प्रदेश भर में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई है। शुक्रवार की सुबह मौसम विभाग IMD ने 5 दिनों तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने से पूरे उत्तर प्रदेश में बीते करीब तीन दिनों से बारिश का दौर जारी रहा। कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से धान की फसले लहराने लगी हैं। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नया अपडेट जारी कर यूपी में अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जारी किया है। बारिश का सिलसिला शुरू होते ही घाघरा और सरयू नदी में उफान आ गया है। घाघरा खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 24 घंटे में यूपी के चुर्क में 66.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बांदा उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की सुबह फिलहाल बारिश रुक गई है। IMD ने अगले कुछ घंटे में बारिश शुरू होने का अनुमान है। जो अगले 5 दिनों तक यानी 14 अगस्त तक लगातार जारी रह सकती है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिम यूपी के करीब 40 जिलों में भारी होने की संभावना है। आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। यूपी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।