Thursday, September 25

नारायणपुर में बड़ा धमाका, IED बम ब्लास्ट के चपेट में आए 2 जवान, दहशत का माहौल

नारायणपुर में बड़ा हादसा हुआ है। आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। जवान जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। तभी बड़ा धमाका हुआ और जवान ब्लास्ट के चपेट में आ गए। हमले में जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायल जवानों (Narayanpur IED Blast) को इलाज के लिए फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, हमले के बाद भी जंगल में जवानों की सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।