भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 195 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। 47 ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। एससी 27 और एसटी 18 और ओबीसी 57 हैं।
प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे।
अब की बार 370 पार
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इसके पीछे जम्मू और कश्मीर में से धारा 370 से हटाने बाद लाभ लेने की रणनीति मानी जा रही है। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।
गुजरात की 15 सीटों से उम्मीदवार घोषित
1.कच्छ- विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
2.बनासकांठा- रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
3.पाटण- भरतसिंहजी दाभी
4.गांधीनगर- अमित शाह
5.अहमदाबाद- दिनेशभाई मकवाना
6.राजकोट- परषोत्तम रुपाला
7.पोरबंदर- मनसुख भाई मंडाविया
8.जामनगर- पूनमबेन माडम
9.आणंद- मितेशभाई रमेशभाई पटेल
10.खेड़ा- देवुसिंह चौहान
11.पंचमहल- राजपाल सिंह महेंद्रसिंह जाधव
12.दाहोद- जसवंतसिंह भाभोर
13.भरूच- मनसुखभाई वसावा
14.बारडोली- प्रभुभाई नागरभाई वसावा
15.नवसारी- सीआर पाटिल
यह भी भाजपा ने बांटे टिकट
उत्तराखंड की 3 सीटों से उम्मीदवार घोषित
2.अल्मोड़ा- अजय टम्टा
3.नैनीताल- अजय भट्टये भी सीटें
1.नॉर्थ गोवा- श्रीपाद नाईक
2.अंडमान निकोबार- विष्णु पराडे
3.दादर नगर हवेली- लालू भाई पटेल
5.अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से किरण रिजिजू,
6.अरुणाचल प्रदेश पूर्व से तापिर गाओ