Tuesday, September 23

सीतारमण ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, लेकिन खेल बजट में बढ़ाए मात्र 45 करोड़ रुपए

इस साल 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। ऐसे में माना जा रहा था कि केंद्र सरकार 2024-25 के खेल बजट में काफी बढ़ोतरी करेगी। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अंतरिम बजट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की तो जमकर तारीफ की लेकिन युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए सिर्फ 45 करोड़ रुपए आवंटित किए।

1.32 फीसदी की बढ़ोतरी :
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली बार खेल बजट 3397.32 करोड़ रुपए था, जो अब बढकऱ 3442.32 करोड़ रुपए हो गया है। इस तरह सिर्फ 1.32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2021-22 में 17.96 फीसदी की जबकि 2022-23 में 9.85 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

पिछले चार साल में सबसे कम बढ़ा बजट
साल राशि
2021-22 2596.14
2022-23 3062.60
2023-24 3397.32
2024-25 3442.32

इन्हें मिलेगा इतना पैसा :
-खेलो इंडिया : 1,000 करोड़ रुपए
केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना खेलो इंडिया को 1,000 करोड़ रुपए मिलेंगे।
-स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साइ) : 758.52 करोड़ रुपए
-नेहरू युवा केेद्र संगठन : 401.49 करोड़ रुपए
-नेशनल स्पोट्र्स फेडरेशन : 325 करोड़ रुपए
-नेशनल सर्विस स्कीम : 325 करोड़ रुपए

देश को युवाओं पर गर्व है : सीतारमण
वित्त मंत्री ने कहा, देश को युवाओं पर बेहद गर्व है, जो खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। शतरंत के प्रतिभाशाली और हमारे नंबर एक खिलाड़ी आर प्रग्नानंदा ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। आज भारत में 80 से अधिक ग्रैंडमास्टर्स हैं, जबकि 2010 में करीब 20 ही थे।