Tuesday, September 23

भारतीय कुश्ती संघ को केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त, WFI प्रमुख संजय सिंह की मान्यता भी खत्‍म

केंद्र सरकार ने विरोध को देखते हुए नए भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्‍त कर दिया है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह चुनाव जीतकर कुश्‍ती संघ के नए अध्‍यक्ष बने थे। चुनाव में पहलवान अनीता श्योराण को हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद महिला रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी थी। पहलवानों के विरोध को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कुश्‍ती संघ के नए अध्‍यक्ष संजय सिंह की मान्‍यता भी रद्द कर दी है।

भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्‍यख संजय सिंह का पहलवान लगातार विरोध कर रहे थे। भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने तो अपना पद्मश्री पुरस्कार तक वापस कर दिया था। इसके साथ ही पुनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। इस पर खेल मंत्रालय ने बजरंग पुनिया के फैसले को पलटने के लिए विचार करने की बात कही थी।