Thursday, October 30

मध्य प्रदेश , छतीशगढ , राजिस्थान , में भाजपा बड़ी जीत की और।

आज राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सामने आ रहे रुझानों के अनुसार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस जीत साफ नजर आ रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो, यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बना हुआ है।

पायलट पीछे, गहलोत आगे
राजस्थान में शुरुआती रुझानों की बात करें तो खबर लिखे जाने तक भाजपा 114 सीट, कांग्रेस 69 और अन्य दलों 16 सीट पर आगे हैं। रुझानों से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। यहां बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है। टोंक से कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट पीछे चल रहे हैं। जबकि सरदारपुरा से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं।
MP में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर
वहीं मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। यहां कुल 230 सीटें है। जिनमें से भाजपा को 136 सीटें, कांग्रेस को 93 और अन्य 1 सीट पर आगे है। यहां पूर्णबहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक, भाजपा इस आकंड़े को पार कर चुकी है।

तेलंगाना में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर

तेलंगाना की बात करें तो, यहां स्थिति एकदम उलट नजर आ रही है। यहां सत्ताकाबीज पार्टी बीआरएस पीछे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा को 9 सीटें, कांग्रेस को 66 सीटें, और सत्ताकाबीज पार्टी बीआरएस को 40 और अन्य दल 4 सीटों पर आगे है। यहां सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला
वहीं, छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस जीतती हुई दिख रही थी, लेकिन अब बाजी पलटती दिख रही है। अब भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का हो गया है। यहां भाजपा 50 सीट, कांग्रेस को 38 सीट और अन्य दल दो सीट पर आगे चल रहे हैं। यहां कुल सीटें 90 हैं और पूर्णबहुमत के लिए 46 सीटें की जरूरत है।