बेलगांम। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेलगाम में रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने यहां बीजेपी नेताओं पर निशाने साधते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक में हआ भ्रष्टाचार नहीं दिखता। उन्होंने कर्नाटक को लूटने के लिए मंत्रियों को ब्लैंक चैक दिए।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की लड़ाई लड़ती है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पिता राजीव ने कंप्यूटर लाने की घोषणा की तो बीजेपी के लोगों ने संसद में उनका मजाक उड़ाया था, बीजेपी नेताओं का कहना था कि इससे लोगों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन आज दुनिया इस बात की गवाह है कि भारत में आईटी के कारण ही बड़े सकरात्मक बदलाव हुए। राहुल ने कहा कि कर्नाटक में आईटी की सफलता हुई क्योंकि हमने सभी लोगों का फायदा किया। बाद में बीजेपी के लोग आते हैं भाषण देते हैं कि इंडिया सुपर पावर बन सकता है लेकिन बनाया किसने कांगे्रस पार्टी ने, कर्नाटक की गरीब जनता ने। लेकिन आज बीजेपी के वही लोग कंप्यूटर की प्रगति का बखान करते हैं।
भ्रष्टाचार पर बोले: राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देशभर में करप्शन के खिलाफ बोलते हैं लेकिन उन्हें कर्नाटक का करप्शन नजर नहीं आता। कर्नाटक के 16 मंत्री जेल गए। बीजेपी ने कर्नाटक को लूटा। छत्तीसगढ़ में हो रहा करप्शन बीजेपी को नजर नहीं आता। गुजरात में बीजेपी को करप्शन नहीं आता और देश में ये लोग करप्शन के खिलाफ झंड़ा लेकर घूम रहे हैं।
कांगे्रस की योजनाओं का किया बखान: राहुल गांधी ने कहा कि हमने जनता को अधिकार दिए। हमने खाद्य सुरक्षा कानून लाकर लोगों को भोजन का अधिकार दिया। सूचना का अधिकार दिया। लोकपाल कानून कांग्रेस ने दिए, जबकि बीजेपी ने इसमें रोड़े अटकाए।