अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Biparjoy) गुजरात के तट से गुजर चुका है। जिसके बाद से देशभर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि कई जगहों पर अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दो तीन दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन उम्मीद जताई है कि जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश के कारण मौसम शुष्क
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बिपरजॉय के बाद मौसम में बदलाव दिखा है। यहां बारिश के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। आज की बात करें तो 18 जून, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसकी वजह से दिनभर मौसम सुहावना बना रहेगा। राज्य में 20 जून के मौसम बदलने के आसार है।
असम में बाढ़ की वजह से हालात गंभीर
उधर, असम की बात करें तो यहां बाढ़ की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ के चक्कर में यहां आसमान से ऐसी आफत बरसी है कि बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। असम के 10 जिलों में करीब 37 हजार लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि यहां बाढ़ के चलते कई गावं के लोग बुरी तरह से बाढ़ हुए हैं।
बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी
उधर, चक्रवता बिपरजॉय की वजह से राजस्थान में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। जिसे देखते हुए विभाग ने राज्य में बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 21 जून के बाद ही बारिश की संभावना बनेगी।
इन राज्यों में रहेगा ऐसा हाल
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां चिलचिलाती धूप ने लोगों का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5-6 दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।