उज्जैन. धर्मनगरी उज्जैन महाकाल के लिए जानी जाती है। यहां महाकाल लोक बनने के बाद रोज लाखों भक्त आ रहे हैं। महाकाल लोक देखने और महाकाल की पूजा व दर्शन की इच्छा रखकर उज्जैन आनेवालों के लिए काम की खबर है। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
महाकाल मंदिर में नंदी हाल तथा गर्भगृह में भी दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित – शुक्रवार को महाकाल लोक कई घंटों तक बंद रहेगा। महाकाल मंदिर में नंदी हाल तथा गर्भगृह में भी दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के आगमन को देखते हुए महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया– मंदिर समिति के अनुसार शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था में ये बदलाव किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह से ही महाकाल लोक में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया – आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री प्रचंड सुबह करीब 11 बजे मंदिर परिसर आएंगे लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुबह से ही महाकाल लोक में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुबह 6 बजे से शुरु हुआ यह प्रतिबंध दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहेगा। मंदिर के गर्भगृह व नंदी हाल में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित जारी रहेगा।
भक्त विश्राम धाम, सभा मंडप होते हुए गणेश मंडपम से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे- भक्तों को इस दौरान हरसिद्धि चौराहा से बड़ा गणेश होकर गेट नंबर 4 से महाकाल मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। भक्त विश्राम धाम, सभा मंडप होते हुए गणेश मंडपम से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।