Tuesday, September 23

अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजीजू से छीना गया विभाग सौंपा गया पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबर आ रही है। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय छीना गया। किरेन रिजीजू से कानून मंत्रालय लेकर उसकी जगह दूसरा विभाग दिया जा रहा है। किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय दिया गया। अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री। अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लाेकसभा सीट से सांसद है। इस सीट से वो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अर्जुनराम मेघवाल को मोदी 2.0 सरकार में संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। अर्जुनराम मेघवाल के पास मोदी 1.0 में केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास, संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का प्रभार था। अर्जुनराम मेघवाल प्रदेश में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा हैं। 66 वर्षीय अर्जुनराम मेघवाल रिटायर्ड आईएएस हैं। मूलत: बीकानेर के किसमीदेसर गांव निवासी मेघवाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव है।