Monday, November 10

खरगोन में पुल से गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत, 20 जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस इंदौर जा रही थी, तभी पुल से फिसलकर नीचे गिर गई। इलाके के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। राज्य सरकार ने की वित्तीय राहत की घोषणा। उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।