Tuesday, September 23

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक मंगलवार को सुबह मंत्रालय में हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी गृहमंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डा. नरोत्तम मिश्र ने दी। मिश्र ने बताया कि इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य होंगे। इसके लिए वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रवधान किया।

कैबिनेट की बैठक में यह भी सीएम ने कहा कि दिल्ली में बने मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण दो तारीख को होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। सीएम ने विकास यात्रा 5 से 25 के बीच निकल रही है, उसके संबंध में सभी प्रभारी मंत्रियों को इसकी समीक्षा के लिए कहा गया है।

मिश्र ने बताया कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। तवा नदी पर फोरलेन स्तरीय पुल के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई। सिवनी जिले के बंडोल बांध आदि की स्वीकृति दी गई है। सीहोर जिले के लिए कई मार्गों के लिए भी राशि स्वीकृत करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अर्थदंड 250 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
सीट बेल्ट न लगाकर वाहन चलाने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा। आपातकालीन वाहनों को गुजरने के लिए रास्ता देने में असफल रहने पर पहली बार अर्थदंड का प्रावधान भी किया गया है।