नई दिल्ली में मई माह में दो हत्या हुईं। दोनों में कई समानताएं हैं। दोनों में मृतक के शव के टुकड़े कर फेंके गए। श्रद्धा मर्डर तो अभी पहेली ही बना हुआ है। पर पांडव नगर अंजन दास हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जब इस राज को जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की पहेली अभी सुलझ नहीं रही है। इस बीच दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक और केस का खुलासा हुआ है। दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में मई माह 2022 में कई मानव अंग मिले थे। जिसकी छानबीन में दिल्ली पुलिस जुटी हुई थी। करीब छह माह बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। बताया जा रहा है कि, अंजन दास ही वह व्यक्ति था जिसके ये मानव अंग जगह-जगह मिले थे। जानकर हैरान रह जाएंगे कि, पूनम, अंजन दास की पत्नी है।
मृतक अपनी बहू पर रखता था गंदी नजर
जानकारी के अनुसार, पूनम के अतिरिक्त दूसरा आरोपी दीपक, अंजन दास का सौतेला बेटा है। अंजन दास पर आरोप है कि, दीपक की पत्नी पर वह बुरी नजर रखता था। इसलिए दीपक अपने सौतेले पिता से नाराज था।
श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस में कई समानताएं
श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस को देखा जाए तो इसमें कई समानताएं हैं। बड़ी हैरानगी की बात है कि, एक ही तर्ज पर हुई दोनों हत्याएं मई माह में हुई थी।