मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 9 भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। इस घटना पर भारतीय उच्चायोग ने दुख प्रकट किया।
मालदीव की राजधानी माले में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगी। जिसके बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया। और इमारत में रहे 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं। जिसमें नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला। बताया जा रहा है कि, नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत आग लगने से हुई है। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 10 शव बरामद किए हैं। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक है। माले में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर अपना दुख प्रकट किया।
मालदीव पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।
माले एक अपमार्केट पर्यटन स्थल
मालदीव की राजधानी माले, जिसे एक अपमार्केट पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। मालदीव में एक बड़ी आबादी विदेशी कामगारों की है। इनमें से अधिक कामगार भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से हैं।
मालदीव में रहते हैं करीब 29,000 भारतीय
मालदीव में लगभग 29,000 भारतीय रहते हैं और काम करते हैं और उनमें से लगभग 22,000 लोग राजधानी शहर माले में रहते हैं। इनमें नर्स, शिक्षक, प्रबंधक, डॉक्टर, इंजीनियर, लेखाकार और अन्य पेशेवर शामिल हैं।