चुनाव आयोग ने यूपी में मैनपुरी संसदीय सीट और रामपुर की विधानसभा सीट पर उपचुनाव के डेट का ऐलान कर दिया है। साथ अन्य प्रदेशों की चार विधानसभा सीटें जिनमें पदमपुर (ओडिशा), सरदारशहर (राजस्थान), कुरहनी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छ.ग.) उपचुनाव पर कब वोटिंग होगी, यह घोषणा भी कर दी है।
चुनाव आयोग ने शनिवार को ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पांच विधानसभा सीटों और उत्तर प्रदेश में एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट जहां से मुलायम सिंह लोकसभा सांसद थे। उनके निधन के बाद वो सीट खाली हुई है। अब इसके लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। यूपी में मैनपुरी के अलावा रामपुर की विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रदेशों की चार विधानसभा सीटें जिनमें पदमपुर (ओडिशा), सरदारशहर (राजस्थान), कुरहनी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छ.ग.) हैं। जहां पर उपचुनाव होंगे।
10 तारीख तक संपन्न हो जाएं चुनाव – आयोग
आयोग के अनुसार इन सीटों पर 10 दिसंबर यानी शनिवार तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए। आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।