पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में बीती बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया है। लोग नदी में दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन कर रहे थे तभी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोग लापता हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना के समय सैकड़ों संख्या में लोग माल नदी के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्रित थे। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने बताया कि अब तक लगभग 50 लोगों को बचाया जा सका है।
पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने बताया कि “बुधवार को देवी दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन के दौरान आई बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों की बहने व कई के लापता होने की खबर है। लोगों को बचाने के लिए NDRF, SDRF, पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं।”
50 लोग बचाए गए
जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने कहा कि “नदी में अचानक आई बाढ़ से कई लोग बह गए हैं। अब तक लगभग 50 लोगों को बचाया जा सका है। 13 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

लोगों को संभालने का भी नहीं मिला टाइम, 2 मिनट में सबकुछ बहा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। लोग नदी में मूर्ति विजर्सित कर ही रहे थे तभी अचानक से नदी का तेजी से बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी इतनी तेजी से बढा कि नदी में मौजूद लोगों को संभालने का भी टाइम नहीं मिला और 2 मिनट के अंदर ही सबकुछ बह गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
जलपाईगुड़ी जिले में माल नही पर हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ऑफिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दुख व्यक्त करते हुए लिखा गया “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं. अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।”