Tuesday, September 23

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का अशोक गहलोत ने किया ऐलान, राजस्थान के अगले CM पर कहीं यह बात

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जैसी अटकलें चल रही थी, वैसा ही सच साबित होता हुआ दिख रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सब कुछ सही रहा तो कांग्रेस के अगले अध्यक्ष अशोक गहलोत ही होंगे। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान सीएम ने मीडिया से बात करते हुए खुद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अध्यक्ष तो फिक्स है, मैं जाकर नामांकन करूंगा। यह तय है कि मुझे कटेंस करना है। हम सबलोग मिलकर एक नई शुरुआत हमलोग करेंगे। मुझे उम्मीद है कि जो देश के हालात है, उसके लिए मजबूत प्रपिपक्ष का होना जरूरी है। उसके लिए हमलोग कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस के तमाम साथी हैं, चाहे वो कंटेंस भी करते हैं तब भी कोई बात नहीं। हम चाहेंगे अध्यक्ष चुनाव परिणाम के बाद में सभी साथी मिलकर कांग्रेस को कैसे मजबूत करें, जिलास्तर पर, प्रखंड स्तर मिलकर कैसे काम करेंगे। जो हमारी विचारधारा है उसे बेस बनाकर आगे काम करें। मरेा मानना है कि प्रतिपक्ष का मजबूत होना जाना जरूरी है।

राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री पर यह बोले अशोक गहलोत

राजस्थान सीएम के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि यह मैं कोच्चि में खड़ा-खड़ा नहीं कह सकता हूं। इसका फैसला हमारे प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रेसिंडेंट सोनिया गांधी करेंगी। गहलोत ने आगे कहा कि यदि मान लीजिए कि मैं अध्यक्ष बन रहा हूं तो राजस्थान के सीएम कौन होंगे, वहां क्या प्रक्रिया होगी, कब तक होगी, यह सब प्रभारी और प्रेसिडेंट तय करेंगी।

गहलोत के अलावा अध्यक्ष पद के लिए इन नामों की चर्चा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन फॉर्म मिलने लगे हैं। अशोक गहलोत के अलावा शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, मनीष तिवारी के चुनाव लड़ने की चर्चा की जा रही है। हालांकि अशोक गहलोत के ऐलान के बाद उनका नाम पक्का हो गया है। मालूम हो कि सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत केरल गए थे। जहां राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 24 सितंबर को नामांकन करेंगे अशोक गहलोत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को अशोक गहलोत अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद 24 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। 19 अक्टूबर को कांग्रेस के अगले अध्यक्ष का ऐलान होगा।