Thursday, October 2

4-4 लाख रुपए देगी एमपी सरकार, छत्तीसगढ़ के वॉटर फॉल में डूबे हैं 4 लड़के और 2 लड़कियां

भोपाल. छत्तीसगढ़ के कोरिया स्थित रमदहा वॉटर फॉल में मध्यप्रदेश के 7 युवाओं की डूबने से मौत हो गई है, जिसमें ४ लड़के और दो लड़कियां शामिल थी, सभी की उम्र 14 से 26 साल के बीच थी, इस दु:खद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम शिवराज ने 4-4 लाख रुपए सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की है, इसी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम से भी उन्होंने चर्चा की है। बताया जा रहा है फॉल में डूबे युवाओं में से तीन के शव मिल गए हैं, 3 युवाओं के शव आज यानी सोमवार को ढूंढे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक परिवार के रिश्तेदार सहित करीब 7 लोग छत्तीसगढ़ में स्थित वॉटर फॉल घूमने के लिए गए थे, बताया जा रहा है कि वहां गहरे पानी में एक-एक करीब सातों लोग डूबने गए, लेकिन वहां के लोगों को जैसे ही पता चला और वे बचाने पहुंचे, इतने बहुत देर हो चुकी थी, ऐसे में एक युवती को जैसे तैसे बचा सके, इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन सात में से छह युवाओं की डूबने से मौत हो गई है। इनमें २ लड़कियां और करीब चार लड़के थे।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय बैढऩ के माजनमोड़, जयंत व निगाही कॉलोनी निवासी एक ही परिवार व रिश्तेदार के सदस्य रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थेे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बीच नहाते समय अचानक जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे एक साथ सभी लोग पानी में डूब गए। घटना के तुरंत बाद एक युवती सुलेखा सिंह निगाही कॉलोनी निवासी व रत्नेश सिंह को बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां रत्नेेश को चित्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुलेखा गंभीर हालत में है जिसका उपचार चल रहा है। इसके बाद एक शव और बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैकुंठपुर से राहत बचाव के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची और वॉटर फाल में तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक ऋ षभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष माजनमोड़ का शव बरामद हुआ है। इसके बाद जलप्रपात में लापता चार लोगों की तलाश सोमवार की सुबह रेस्क्यू टीम करेगी।

गहरे पानी में इनकी तलाश जारी
– श्वेता पिता कमलेश सिंह उम्र 22 वर्ष निगाही कॉलोनी सिंगरौली।
– श्रद्धा पिता कमलेश सिंह उम्र 14 वर्ष निगाही कॉलोनी सिंगरौली।
– अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत सिंगरौली।