Saturday, September 27

माैत से 14 घंटे जंग के बाद आखिरकार साेनम की हुई जीत

गंजबासौदा (विदिशा) । जाको रखे साइयां, मार सके न कोय। यही हुआ सोनम दांगी के मामले में। वह रात में उफान पर आई बेतवा में 14 घंटे तक फंसी रही। रेस्क्यू टीम उसे बचाने पहुंची तो नाव पलट गई। वह फिर 15 किमी दूर बहती चली गई। अंत में उसे बचा लिया गया। यह घटनाक्रम गुरुवार शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक चला।

पड़रिया शिवरामपुर निवासी सोनम दांगी अपने भाई कल्लू के साथ बर्री घाट के रास्ते बाइक से गंजबासौदा आ रही थी। बाइक फिसली और सोनम बेतवा में बह गई। उसने किसी तरह निर्माणाधीन पुल के सरिए पकड़कर जान बचाई। फिर उसे किनारे पर लाते समय जवानों की नाव पलट गई और सोनम 15 किमी दूर बह गई। उसे राजखेड़ा से बचाया गया।

गुरुवार को रातभर सोनम पुल के सरिए को पकड़कर लटकी रही।

एनडीआरएफ ने दो युवकों को निकाला