Tuesday, September 23

‘4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, देश को बनाएंगे नंबर वन’ – अरविंद केजरीवाल

15 अगस्त आने वाला है, देश की अलग-अलग पार्टियां कई तरह के ऐलान कर रही है। कुछ दिन पहले बीजेपी ने ‘हर घर तिरंग’ अभियान का ऐलान किया था। इस अभियान के तहत भारत के लोग अपने-अपने घरों तिरंगा लगाएंगे। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार, 28 जुलाई को प्रेस कॉनफ्रेंस करके कहा कि पूरा देश आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हजारों की संख्या में 4 अगस्त को इकट्ठा होकर देश का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। साथ ही ये बच्चे दुनिया को नंबर वन बनाने का संकल्प भी लेगें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पूरा देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। हर भारतवाषी देशभक्ती में डूबा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठे होगें और बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा। और ये बच्चे संकल्प लेगें कि ‘अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं’। हम 130 करोड़ भारतवाषी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।”
उन्होंने कहा, “देश को आजाद हुए 75 साल हो गए, इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए। हम पीछे क्यों रह गए? हम किसी से कम तो नहीं हैं। भगवान ने हमें सबकुछ दिया है। नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़िबूटियां, फसलें, समुद्र, सबकुछ दिया है भगवान ने। भारत के लोग दुनियां में सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट हैं, सबसे मेहनती हैं। फिर हम पीछे क्यों रह गए। अगर इन नेताओं और पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले 75 साल भी देश पीछे रह जाएगा।”
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। आईए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें की हम भारत के लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत दुनिया को लीड कर सकता है? क्यों नहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन सकता है। इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा, हम सबको मिलकर देश नवंबर बनाना है।
उन्होंने आगे कहा, “भारत के 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। व्यापारी, किसान उद्योगपति, मजदूर, नौकरीपेशा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सबको साथ आना होगा। 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।”