जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं यह भी खबर है कि वे अब जीवित नहीं रहे हैं।
2. 67 वर्षीय पूर्व नेता वहीं मौके पर ही गिर गए और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था।
3. आबे को अस्पताल ले जाया गया और जहां कार्डियो-श्वसन तंत्र (cardo-respiratory arrest) बंद देखा गया। जानकारों के अनुसार यह जापान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जो बताता है कि शरीर कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं दर्शा रहा है, और आम तौर पर एक मृत्यु के औपचारिक प्रमाणीकरण से पहले इस शब्द का इस्तेमाल होता है।
पीएम मोदी ने दी थीं शिंजो आबे को शुभकामनाएं
गौरतलब है कि शिंजो आबे शीघ्र ही जापान-भारत संघ (जेआईए) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।