Saturday, October 4

मानसून की दस्तक के साथ दिल्ली में 10 डिग्री लुढ़का पारा, जानिए अगले हफ्ते बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी है। खास तौर पर मानसून की दस्तक के बाद तापमान में भी खासी गिराटव दर्ज की गई है। बीते दो दिन हो रही बारिश के बाद राजधानी दिल्ली में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है। इससे ना सिर्फ दिल्ली बल्कि राजधानी से सटे इलाकों में भी मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले हफ्ते भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जतााय है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते तक बारिश का दौर इसी तरह जारी रहेगा और गर्मी से थोड़ी राहत भी बनी रहेगी। इसके साथ ही 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। यानी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस से अगले कुछ दिन तक राहत मिली रहेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही पूर्वानुमान जता चुका है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से शाम तक हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

10 डिग्री तक लुढ़का पारा
पिछले दो दिन की बारिश ने ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। बीते दोनों ही दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहे।

2013 के बाद रिकॉर्ड बारिश
वहीं हवा में नमी का स्तर 93 फीसदी से 84 फीसदी दर्ज किया गाय। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 117 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 2013 के बाद जुलाई महीने में 24 घंटे की यह सर्वाधिकक बारिश रही। यानी 8 वर्ष बाद जुलाई में एक दिन में 117 मिमी बारिश ने रिकॉर्ड बनाया।
चार दिन लेट आया मानसून
दरअसल मानसून ने इस बार दिल्ली-एनसीआर में 30 जून को दस्तक की है। यानी इस बार मानसून चार दिन देरी से पहुंचा। वहीं मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सितंबर तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।