Thursday, September 25

हरियाणा सरकार के लिए VIDISHA से खरीदा जा रहा गेंहू

विदिशा. मप्र में गेंहू की बम्पर आवक के साथ ही अन्य राज्यों की नजर भी यहां लग गई है। हरियाणा सरकार की व्यावसायिक खरीद के लिए गुरूग्राम हरियाणा की एक कंपनी के माध्यम से विदिशा और गंजबासौदा से करीब 16 हजार टन गेंहू खरीदा गया है, जिसे स्थानीय सरकारी गोदामों में रखा गया है। वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक ने इसकी पुष्टि की है कि हरियाणा के लिए खरीदा गेंहू सरकारी गोदामों में रखा गया है। ये अनाज गंजबासौदा और विदिशा से ये गेंहू खरीदा गया है और संभवत: हरियाणा में इसका उपयोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत किए जाने वाले अनाज वितरण में किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस गेंहू को समर्थन मूल्य से अधिक दामों पर ही खरीदा गया है। जानकारी के अनुसार मप्र के अनेक जिलों से इस तरह की गेंंहू की खरीदी हरियाणा के लिए हो रही है और करीब एक लाख टन गेंहू हरियाणा सरकार को भेजा जाना है। उधर, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि विदिशा से करीब 6 हजार टन और गंजबासौदा से करीब 10 हजार टन गेंहू हरियाणा के लिए खरीदा गया है, जिसे कमीशन एजेंट ने खरीदकर गोदामों में रखवाया है। जब रैक आदि लगेगी तो यह गेंहू हरियाणा चला जाएगा। हरियाणा के लिए यह गेंहू गुरूग्राम हरियाणा की ओरिगो कमोडिटीज कंपनी के माध्यम से खरीदा गया है। कंपनी के प्रतिनिधि की मानें तो इसमें सामान्य दो किस्मों का गेंहू खरीदा गया है, इसे विदिशा से एक्सपोर्ट किया जाएगा। विदिशा जिले में यह खरीदी करीब 20 मई से 10 जून तक की गई है।

हरियाणा सरकार ने व्यावसायिक खरीद के लिए मप्र के कुछ जिलों से गेंहू खरीदा है। यह गेंहू आढ़तियों के माध्यम से खरीदा जा रहा है। ओरिगो कंपनी इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभा रही है।
-पवन शर्मा, स्टेट हैड, ओरिगो एग्रो कंपनी