Saturday, September 27

नाइजीरिया के चर्च में नरसंहार, अंधाधुंध फायरिंग में 50 से ज्यादा लोगों की मौत

नाइजीरिया के ओंडो राज्य में एक कैथोलिक चर्च पर बंदूकधारियों द्वारा अचानक किए गए हमले में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। यह हमला ओंडो राज्य के एक शहर ओवो में हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार को प्रार्थना के दौरान बड़ी संख्या में लोग चर्च में एकत्र हुए थे।

अफ्रीकी देश नाइजीरिया की कैथोलिक चर्च में रविवार को अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के समय लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। इस वारदात में महिलाओं और बच्चों सहित 50 लोगों से ज्यादा की मौत होने की खबर है। दर्जनों की संख्या में लोग घायल हो गए है। घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद के वीडियो सामने आए हैं। इसमें लोग खून से लथपथ नजर आ रहे है और मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं। यह घटना दक्षिण पश्चिम इलाके के ओवो शहर की सेंट फ्रांसिस चर्च में हुई है। पुलिस को अभी तक घटना के बारे में पता नहीं चला है कि ये हमला किसने और क्यों करवाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हमलावरों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

पहले बम फेंके फिर ताबड़तोड़ फायरिंग
स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय पेंटेकोस्ट संडे का त्योहार मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जमा हुए थे। चारो तरफ खुशी और जश्न का माहौल था। इस दौरान हमलावर चर्च में घुसकर पहले पहले बम फेंके। इसके बाद अफरातफरी मच गई फिर हमलावरों ने एक तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
नाइजीरिया के लोअर विधायक चेंबर में ओवो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एडेलेगबे टिमिलीन ने कहा कि बंदूकधारियों ने पहले चर्च के पास विस्फोटकों में विस्फोट किया और फिर प्रार्थना करने वालों पर गोलीबारी की। इस हमले में 50 लोग मारे गए हैं, हालांकि अन्य लोगों ने यह आंकड़ा अधिक बताया है।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
नाइजीरिया के लोअर विधायक चेंबर में ओवो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एडेलेगबे टिमिलीन ने कहा कि बंदूकधारियों ने पहले चर्च के पास विस्फोटकों में विस्फोट किया और फिर प्रार्थना करने वालों पर गोलीबारी की। इस हमले में 50 लोग मारे गए हैं, हालांकि अन्य लोगों ने यह आंकड़ा अधिक बताया है। इस हमले की अभी तक किसी भी गुट या संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

राष्ट्रपति और गवर्नर ने कहा, नृशंस कृत्य
ओंडु राज्य के गवर्नर अरकुनरिन अकेरेडोलू ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में पूजा कर रहे ओवो के निर्दोष लोगों के हमले और हत्या से बहुत दुखी हैं। वहीं राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने हमले की निंदा करते हुए इसे नृशंस कृत्य बताया है।