शनिवार को आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया। पथराव में दोनों ओर के लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस तैनात है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और FIR दर्ज की जा रही है।