Thursday, September 25

3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today 19 March 2022) का मौसम अचानक से बदल गया है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 19 मार्च 2022 शनिवार को कई जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।मार्च माह के अंत तक एक बार फिर तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार है और ग्वालियर में अप्रैल माह में तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, आज 19 मार्च 2022 को नर्मदापुरम, धार, रतलाम, खरगोन और उज्जैन जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।सबसे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मंडला, धार और बैतूल में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो वर्तमान में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। विदर्म पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने से हवाओं का रूख दक्षिण-पूर्वी हो गया है और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होने के आसार हैं। वही इन तीनों वेदर सिस्टमों के प्रभाव से रविवार-सोमवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब में बारिश होने की भी संभावना है।