पाकिस्तान से आने वाली हवाओं ने मध्यप्रदेश में पारे की चाल बदल दी है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे के दौरान तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम-ज्यादा हो सकता है। सोमवार से एक नया सिस्टम बन रहा है, लेकिन इसका प्रदेश पर ज्यादा असर नहीं होगा।
दो दिन तक तापमान में कुछ गिरावट रहेगी। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन 1 मार्च से प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। अभी सुबह और शाम मौसम कुछ राहत देने वाला रहेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ने से सुबह और शाम को भी गर्मी महसूस होने लगेगी। मार्च में तापमान में लगातार बढ़ोतरी रहेगी। बारिश या बादल छाने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में कहीं पारा चढ़ा, कहीं गिरा
प्रदेश में कहीं पारा चढ़ गया है, तो कहीं लुढ़क गया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री पर आ गया है, तो कई इलाकों में 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से की बात की जाए तो धार, इंदौर, खरगोन और पचमढ़ी में पारा नीचे आया है। पचमढ़ी में तो यह 2.3 डिग्री नीचे लढ़कर 12.2 डिग्री पर आ गया। भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई। भोपाल में यह करीब एक डिग्री ऊपर चढ़कर 16 के पार पहुंच गया, तो इंदौर में यह एक डिग्री लुढ़ककर 15 के नीचे आ गया। ग्वालियर में आधा डिग्री नीचे उतकर 14 पर आ गया।
पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा नीचे आया है। जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, सतना, सीधी और उमरिया में 2 डिग्री तक पारा नीचा आया। छिंदवाड़ा, दमोह और सागर में न्यूतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
यहां रात का पारा 10 के आसपास
शहर | न्यूनतम तापमान |
खजुराहो | 10.0 |
रीवा | 10.6 |
मंडला | 11.5 |
नौगांव | 11.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
यहां रात का पारा ज्यादा रहा
शहर | न्यूनतम तापमान |
दमोह | 17.4 |
होशंगाबाद | 16.7 |
भोपाल | 16.2 |
गुना | 16.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |
चार प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान |
ग्वालियर | 14.1 |
इंदौर | 14.4 |
जबलपुर | 14.4 |
भोपाल | 16.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) |