गंजबासौदा में किराए के मकान में रह रहे अधेड़ की अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों काे सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम उकायला निवासी 60 वर्षीय अजब सिंह बघेल एकता चौक पर किराए के मकान रह रहा था। गुरुवार सुबह 10 बजे तक वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो अजब सिंह पलंग पर मृत पड़े हुए थे। उनके चेहरे और शरीर पर घाव के निशान थे।
पड़ोसियों के अनुसार अजब सिंह 6 वर्षों से एकता चौक पर किराए के मकान में रह रहे थे। बीती रात अज्ञात लोगों ने घर में ही सोते समय उनकी हत्या कर दी।