Sunday, November 9

कोरोना अपडेट्स:देश में 24 घंटे में 13,177 नए केस, 296 मौतें; अब तक वैक्सीन के कुल 176.47 करोड़ डोज लगाए गए

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,177 नए केस मिले 29,194 मरीज ठीक हुए, जबकि 296 लोगों की मौत हुई। वहीं, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 16,313 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 15,102 नए केस मिले थे और 278 लोगों की मौत हुई थी। फिलहाल देश में कुल 1.4 लाख एक्टिव केस हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में अब तक वैक्सीन के कुल 176.47 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, बुधवार को शाम 7 बजे 36 लाख से अधिक डोज लगाए गए।

देश में कोरोना की स्थिति
कुल मामले- 
4,28,80,178
कुल रिकवरी- 4,22,08,772
कुल एक्टिव केस- 1,40,550
कुल मौतें- 5,12,922

अपडेट्स…

  • ओडिशा के भुवनेश्वर में अब धार्मिक संस्थानों की यात्रा के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, ऐसे जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।
  • स्विट्जरलैंड सरकार ने बुधवार को कहा कि इस साल के मध्य तक अन्य देशों को 1.5 करोड़ वैक्सीन के डोज डोनेट करेगा, जिससे करीब 87 लाख की अपनी आबादी को वैक्सीनेट किया जा सकता है।
  • नोवावैक्स ने बुधवार को कहा कि उसने यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों को अपने वैक्सीन की शिपिंग शुरू कर दी है। इनमें फ्रांस, ऑस्ट्रिया और जर्मनी को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी।
  • इटली में घटते कोरोना मामलों को देखते हुए कोविड इमरजेंसी को खत्म करने का फैसला लिया गया है। यहां के PM मारियो ड्राघी ने बुधवार को बताया कि 31 मार्च से कोविड इमरजेंसी को खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले 11 फरवरी को पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी।
  • अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने बुधवार को कहा कि युवा पुरुषों के लिए वैक्सीन की पहली दो डोज के बीच के गैप को 8 सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है। इससे दिल की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।