मप्र में भोपाल-होशंगाबाद के बाद अब विदिशा में भी नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। विदिशा के अहमदपुर गांव के लोगों ने गांव का नाम बदलने का मन बना लिया है। इसके लिए संघर्ष समिति का गठन भी कर लिया है।
विदिशा के अहमदपुर गांवो के लोगों ने अपने गांव का नाम बदलने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें गांव का नाम बदलने को लेकर एक समिति का गठन किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमारे गांव का नाम लक्ष्मी नगर किया जाए। जो हमारा प्राचीन नाम है। हमारे गौरवशाली अतीत की पहचान है। बैठक में यह तय किया गया कि 25 फरवरी को कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
जिसमें समस्त गांववासी शामिल होंगे। ग्रामवासियों ने संकल्प लिया है कि जब तक अहमदपुर का नाम लक्ष्मी नगर नहीं हो जाता। तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे।