विदिशा के ग्यारसपुर के जगंल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ शिकार की तालाश में अब ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहा है।
ग्यारसपुर में धनराज चरवाहा जानवरों को लेकर चराने के लिए गया था। जब तालाब पर मवेशी पानी पी रहे थे, उस समय तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। तेंदुए ने गाय के गले को अपने जबड़े में दबा लिया। चरवाहे ने देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुऐ के हमले में गाय गंभीर घायल हो गई। गाय को ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की तालाश की। लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया।
ग्यारसपुर के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए पहले भी घरों के आसपास देखा था। तेंदुआ मवेशियों को अपना निशाना बना लेता है। ग्रामीणों पर कभी भी हमला हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से उसे जल्द पकड़ने की बात कही। वन विभाग का कहना है कि आसपास के इलाके सावधान कर दिए हैं। जंगल में कोई नहीं जाए। वन विभाग ने उसे जल्द से जल्द पकड़ने की बात कही।