Wednesday, September 24

कोरोना देश में LIVE:पिछले 24 घंटे में 1.07 लाख नए केस, 865 लोगों की मौत; नए मामलों में 20 हजार से ज्यादा की गिरावट

देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। शनिवार को संक्रमण के 1 लाख 7 हजार 474 नए केस सामने आए। इस दौरान 2 लाख 13 हजार 246 मरीज ठीक हुए और 865 लोगों की मौत हुई है।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को देश में 1.27 लाख नए केस आए थे। यानी नए केस में करीब 20,000 की गिरावट आई है। मौत का आंकड़ा भी पिछले एक हफ्ते से रोजाना के औसत से कम है। शुक्रवार को 1059, जबकि गुरुवार को 1072 लोगों की मौत हुई थी।

फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 12.25 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस:
 4.21 करोड़
कुल रिकवरी: 4.04 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
डेली पॉजिटिविटी रेट: 7.42%

कोरोना अपडेट्स…

  • दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के नए दिशा निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से जिम फिर से खोले जाएंगे।
  • सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल ई को ‘कॉर्बेवैक्स’ कोविड-19 वैक्सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। एक डोज की कीमत 145 रुपए है।
  • असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,791 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 169 करोड़ के पार हो गया है। शनिवार शाम 7 बजे तक 40 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई।
  • 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
    1. केरल: यहां देश की 29% नई मौतें

    यहां शनिवार को 33,538 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 46,813 मरीज ठीक हुए हैं और 247 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 38,684 नए संक्रमित मिले थे और 255 लोगों की मौत हुई थी।

    महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 58.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,740 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 32.63% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 32.10% था।

  • 2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले नए केस घटे
    कर्नाटक में शनिवार को 12,009 नए मामले मिले हैं, जबकि 25,854 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 14,950 नए मामले मिले थे और 60 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में कुल 38.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,300 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.09 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 9.04% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 10.93% था।

  • 3. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने मरीज ठीक हुए
    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,394 नए मामले मिले। इस दौरान 68 लोगों की मौत हुई और 21,677 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 13,840 नए मामले मिले थे और 81 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.33 लाख हो गए हैं।

    अब तक कुल 77.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 7.34% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 8.92% था।

  • 4. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट 5.94%
    यहां शनिवार को 7,524 नए मामले सामने आए। 23,938 लोग ठीक हुए और 37 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 9,916 नए मामले सामने आए थे और 30 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में कुल 34.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.28 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,733 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.38 लाख और पॉजिटिविटी रेट 5.94% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 7.79% था।

  • 5. राजस्थान: 24 घंटे में 19 लोगों की मौत
    राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5,602 केस सामने आए और 9,309 लोग ठीक हुए। इस दौरान 19 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी शुक्रवार को 5,937 केस सामने आए थे और 21 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में 12.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,372 लोगों की मौत हो गई। 51,143 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 11.40% है, जो एक दिन पहले 11.78% था।

  • 1. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 47,986
    मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,533 केस सामने आए और 8,558 लोग ठीक हुए। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 6,516 केस सामने आए थे और 8,409 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,656 लोगों की मौत हो गई। 47,986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 7.09% है, जो एक दिन पहले 8.25% था।

    2. गुजरात: पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.67% हुआ
    गुजरात में शनिवार को 4710 नए केस मिले। राज्य में 11,184 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 6,097 नए केस मिले थे और 12,105 लोगों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 35 लोगों की मौत हो गई थी।

    अब तक राज्य में कुल 11.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,648 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 51,013 और पॉजिटिविटी रेट 4.67% है। इससे पहले पॉजिटिविटी रेट 5.69% था।

    3. उत्तर प्रदेश: पॉजिटिविटी रेट 1.83% हुआ
    यहां बीते 24 घंटे में 3,521 नए कोरोना केस आए। 7,401 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार यहां 3,766 नए कोरोना केस आए थे। 5,541 लोग ठीक हुए थे और 23 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में 20.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,303 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 32,514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.83% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 3.9% था।

    4. आंध्र प्रदेश: 802 कम नए संक्रमित मिले
    आंध्र में बीते 24 घंटे में 3,396 नए केस सामने आए, जबकि 13,005 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 4,198 नए केस सामने आए थे, जबकि 9,317 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य में 23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 22.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और 14,655 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 78746 हैं। पॉजिटिविटी रेट 11.38% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 13.59% था।

    5. ओडिशा: 24 घंटे में 22 लोगों की मौत
    ओडिशा में बीते 24 घंटे में 2,603 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 5,376 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 2,697 नए केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 8,689 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हो गई थी।

    राज्य में अब तक 12.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 8,711 पहुंच गया है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21,589 और पॉजिटिविटी रेट 4.13% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 4.44% था।

    6. हरियाणा: 14 लोगों की मौत
    राज्य में बीते 24 घंटों में 1,980 लोग संक्रमित पाए गए। 3,247 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हुई है। यहां शुक्रवार को 2,498 नए केस मिले थे। 4,220 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी।
    अब तक राज्य में 9.63 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.37 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,386 लोगों की मौत हो गई। कुल 15,573 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 6.12% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 8.06% था।

    7. छत्तीसगढ़: शुक्रवार के मुकाबले 349 कम नए केस
    छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 1,764 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,554 लोग ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को 2,113 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान 3,489 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी।

    अब तक राज्य के 11.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 13,928 पहुंच गया है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 16,882 और पॉजिटिविटी रेट 5.24% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 5.32% था।

    8. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट
    दिल्ली में शनिवार को 1,604 नए कोरोना केस सामने आए और 17 लोगों की मौत हुई। 3,324 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 2,272 नए कोरोना केस सामने आए थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। 4,166 लोग ठीक हुए थे।

    अब तक राज्य में 18.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.06 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,969 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शनिवार को 2.87% पर आ गया है। एक दिन पहले यह 3.85% था।

    9. पश्चिम बंगाल: अब तक 20.05 लाख संक्रमित
    पश्चिम बंगाल में शनिवार को 1,345 नए केस मिले हैं। इस दौरान 2,251 मरीज ठीक हुए, जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले शुक्रवार को यहां 1,523 नए केस मिले थे। इस दौरान 2,421 मरीज ठीक हुए, जबकि 35 लोगों की मौत हुई थी।

    राज्य में अब तक कुल 20.05 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 20,789 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 19,276 हैं। पॉजिटिविटी रेट 3.66% है, जो कि एक दिन पहले 3.10% था।

    10. पंजाब: राज्य में 12,316 एक्टिव केस
    पंजाब में बीते दिन 974 नए संक्रमित मिले हैं और 16 लोगों ने दम तोड़ दिया। 2,963 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 1,281 नए संक्रमित मिले थे और 32 लोगों ने दम तोड़ दिया था। 2,998 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए थे।

    अब तक राज्य में 7.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,408 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 12,316 हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3.26% है, जो एक दिन पहले 3.75% था।