देश में शुक्रवार को 1.27 लाख नए मामले सामने आए। 2.30 लाख लोग ठीक हुए और 1,059 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए थे। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 21,442, यानी 14.35% की कमी हुई है।
तीसरी लहर में केस घटने के दौरान लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी के बाद से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 13.31 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.20 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
दिल्ली सरकार ने कार चलाने वालों को बड़ी राहत दी है। यहां कार में अकेले ड्राइविंग करने के दौरान मास्क लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी। इससे पहले ड्राइविंग के दौरान अकेले होने पर भी मास्क न पहनने पर चालान काटा जाता था।
देश में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 7.98% दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.27% था।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.20 करोड़
कुल रिकवरी: 4.02 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: यहां देश की 25% नई मौतें
यहां शुक्रवार को 38,684 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 57,296 मरीज ठीक हुए हैं और 255 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 42,677 नए संक्रमित मिले और 160 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 62,11 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 57.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 57,296 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 32.10% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 37.24% था।
2. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले 9% घटे नए केस
कर्नाटक में शुक्रवार को 14,950 नए मामले मिले हैं, जबकि 40,599 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 60 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 16,436 नए मामले मिले और 60 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 38.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 37.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 39,250 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.23 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 10.93% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 11.32% था।
3. महाराष्ट्र: नए केस से दोगुने मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,840 नए मामले मिले। इस दौरान 81 लोगों की मौत हुई और 27,891 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले 15,252 नए मामले मिले और 75 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 1.44 लाख हो गए हैं।
अब तक कुल 77.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 74.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 8.92% है, इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 10.31% था।
4. तमिलनाडु: पॉजिटिविटी रेट 7.79%
यहां शुक्रवार को 9,916 नए मामले सामने आए। 21,435 लोग ठीक हुए और 30 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को 11,993 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 33.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,696 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 1.55 लाख और पॉजिटिविटी रेट 7.79% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 9.17% था।
5. मध्य प्रदेश: एक्टिव केस 51,019
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6,516 केस सामने आए और 8,409 लोग ठीक हुए। इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी गुरुवार को 7,430 केस सामने आए और 6 लोगों की मौत हो गई।
अब तक राज्य में 9.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,648 लोगों की मौत हो गई। 51,019 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.25% है, जो एक दिन पहले 9.23% था।