देश में शुक्रवार को 2 लाख 35 हजार 532 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.35 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 871 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 2,51,209 लोग संक्रमित मिले थे और 627 लोगों की मौत हुई थी। पिछले दिन के मुकाबले 15,677 कम संक्रमित मिले हैं यानी नए केस में 6% की कमी देखी गई है।
इस बीच, शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.39% हो गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 15.88% था। पिछले 8 दिनों से नए केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तीसरी लहर के दौरान 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे।
फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 20.04 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.08 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
अपडेट्स..
- WHO की रीजनल डायरेक्टर पूनम खेत्रपाल के अनुसार, भारत के कुछ शहरों में कोरोना मामलों में इजाफा नहीं हो रहा है। हालांकि फिर भी संक्रमण के फैलने का खतरा अभी टला नहीं है।
- ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच केरल से परेशानी वाली खबर सामने आई है। जनवरी में सभी राज्यों में से केरल में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। 1 जनवरी से 26 जनवरी के बीच राज्य में 5,25,245 मरीजों को कोरोना हुआ जिनमें से 790 लोगों की जान गई।
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4,08,57,922
कुल रिकवरी: 3,83,49,059
कुल मौतें: 4,93,195
कोरोना अपडेट्स….
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 99% से ज्यादा है और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या लगभग 70% है।
- कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक का कहना है कि राज्य में 31 जनवरी के बाद नाइट कर्फ्यू खोल दिया जाएगा। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31,198 मामले सामने आए हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया 5 राज्यों में कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक करेंगे। शनिवार दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में ओमिक्रॉन से निपटने को लेकर मेडिकल तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इन राज्यों में बिहार,ओडिशा, झारखंड,पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
- राजस्थान सरकार ने फरवरी महीने से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। शुक्रवार को जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, क्लास 10 से 12 तक के स्कूल 1 फरवरी से और क्लास 6 से 9 तक के स्कूल 10 फरवरी से खोले जाएंगे।
- हरियाणा में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और क्लास 10 से 12 तक के स्कूलों को 1 फरवरी से खोला जाएगा। वहीं, सिनेमाघरों को 50% कैपिसिटी के साथ खोलने की अनुमति दी गई है।
- गुजरात में नाइट कर्फ्यू 4 फरवरी बढ़ा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट को 24 घंटे होम डिलीवरी सेवा जारी रखने की अनुमति होगी।
- हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 165.04 करोड़ के पार पहुंचा गया। वहीं, शुक्रवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन के 48 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए हैं।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को बताया कि देश में 15-17 साल के 60% से अधिक बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है।
- ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक को इंट्रानैसल बूस्टर डोज के ट्रायल की अनुमति दी है। DCGI के मुताबिक, बूस्टर डोज के ट्रायल 9 अलग-अलग जगहों पर किए जाएंगे।
-
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. केरल: पिछले दिन के मुकाबले 8 गुना मौतें
राज्य में शुक्रवार को 54,537 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,225 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 51,739 नए संक्रमित मिले और 11 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस में 27,98 की बढ़ोतरी हुई है।यहां अब तक कुल 58.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 54.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,786 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 3,33,447 है। यहां पॉजिटिविटी रेट 47.06% है,इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 44.60% है।
-
2. कर्नाटक: 67.5% कोविड सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट
कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले मिले हैं। 71,092 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 50 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना के 38,083 नए मामले मिले और 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.88 लाख है, वहीं पॉजिटिविटी रेट 20.91% है।राज्य के हेल्थ मिनिस्टर के. सुधाकर ने शुक्रवार को बताया कि 67.5% कोविड पॉजिटिव सैंपल में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, डेल्टा वैरिएंट की मौजूदगी 26% देखी गई। दूसरी लहर के दौरान राज्य में 90.7% केस डेल्टा वैरिएंट के थे।
- 3. तमिलनाडु: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां शुक्रवार को 26,533 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 28156 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 48 लोगों की जान गई है। इससे पहले गुरुवार को 28,515 नए मामले मिले थे और 53 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 32.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,460 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 2,11,863 और पॉजिटिविटी रेट 18.25% है। -
4. महाराष्ट्र: एक दिन में 100 से ज्यादा मौतें
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,948 नए केस मिले। इस दौरान 103 लोगों की मौत हुई और 45,648 मरीज ठीक हुए। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 25,425 नए केस मिले और 42 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.87 लाख हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 76.55 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 72.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 16.53% है, इससे एक दिन पहले गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 17.47% था।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 103 मरीजों की मौत हुई है। यह राज्य में पिछले साल अक्टूबर के बाद महामारी से एक दिन में मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। बता दें कि देश में कोरोना के सबसे अधिक 76.55 लाख मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं।
- 5. आंध्र प्रदेश: 2% कम हुआ पॉजिटिविटी रेट
बीते 24 घंटे में यहां 12,561 नए केस सामने आए, जबकि 8,742 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। यहां गुरुवार को 13,474 नए केस सामने आए थे और 9 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 22.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21.20 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,591 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1,13,300 हैं। पॉजिटिविटी रेट 32.26% से घटकर 30.91% हो गया है। -
10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. गुजरात: नए केस से 10 हजार अधिक मरीज ठीक हुए
यहां शुक्रवार को 12,131 नए केस सामने आए, जबकि 22,070 मरीज ठीक हुए और कोई मौत नहीं हुई। इससे पहले गुरुवार को 12,911 नए केस मिले थे और 22 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,07,915 हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.93% है।2. उत्तर प्रदेश: एक्टिव केस में करीब 7 हजार की कमी
यहां बीते 24 घंटे में 7,877 लोग संक्रमित पाए गए। 14,993 लोग ठीक हुए और 14 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले गुरुवार को 8,857 लोग संक्रमित पाए गए और 20 मौतें दर्ज हुई थी। अब तक राज्य में 19.96 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 19.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,139 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 65,263 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पिछले 4 दिनों से नए केस की संख्या में कमी देखी जा रहा हैं। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 7130 की कमी आई है।3. राजस्थान: नए संक्रमितों की संख्या में कमी
यहां शुक्रवार को 8,125 नए केस सामने आए, जबकि 14,884 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को 9,227 नए केस सामने आए थे और 20 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,202 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 80,488 हैं।4. मध्य प्रदेश: अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें
यहां 24 घंटे में 7,763 नए केस सामने आए और 10,602 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को यहां 9,532 नए केस सामने आए थे और 6 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,602 लोगों की मौत हो गई। 67,945 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 10.89% है।5. हरियाणा: नए केस की रफ्तार स्थिर
राज्य में बीते 24 घंटों में 4,630 लोग संक्रमित पाए गए। 8,181 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 5,770 लोग संक्रमित पाए गए 18 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.37 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,256 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,988 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। एक्टिव केस में भी 3,570 की कमी आई है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 17.87% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 17.87% था।6. दिल्ली: पॉजिटिविटी रेट में गिरावट जारी
दिल्ली में शुक्रवार को 4,044 नए केस दर्ज किए गए और 25 लोगों की मौत हुई। 8,042 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 4,291 नए केस दर्ज किए गए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 18.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.64 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,769 की मौत हो गई। 15 जनवरी को दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 30% था, जो लगातार कम होते हुए शुक्रवार को 8.60% पर आ गया है।7. छत्तीसगढ़: नए संक्रमितों की संख्या घटी
बीते दिन राज्य में 3,919 नए संक्रमित मिले। 5,075 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार को 4,645 नए संक्रमित मिले और 19 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,809 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,123 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 8.24% है, पिछले दिन पॉजिटिविटी रेट 10.62% था। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 15% था।8. पश्चिम बंगाल: एक्टिव केस में 9,996 की कमी
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 3,805 नए केस मिले हैं। इस दौरान 13,767 मरीज ठीक हुए, जबकि 34 लोगों की मौत हुई है। यहां गुरुवार को 3,608 नए केस मिले थे और 36 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 19.86 लाख केस मिले हैं, जबकि 19.20 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,515 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 45,729 है। बीते दिन एक्टिव केस में 9,996 की कमी आई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.15% है। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 9.02% था।9. पंजाब: नए संक्रमितों में 1000 की कमी
पंजाब में बीते दिन 3,096 नए संक्रमित मिले हैं और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया। 6,879 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 4,093 नए संक्रमित मिले थे और 48 लोगों ने दम तोड़ दिया था। अब तक राज्य में 7.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,159 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 33,036 हैं।10. बिहार: नए केस से तीन गुने मरीज ठीक हुए
यहां शुक्रवार को 1,654 नए संक्रमित मिले हैं। 2,976 लोग ठीक हुए और 6 संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में गुरुवार को 1,034 नए संक्रमित मिले थे और 1 की मौत हो गई थी। यहां अब तक 8.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,211 लोगों की मौत हो गई। कुल 8,993 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि एक्टिव केस में 1,328 की कमी आई है।