कड़ाके की ठंड ने मध्यप्रदेश को सीवियर कोल्ड की चपेट में ला दिया है। इस साल जनवरी में पहली बार रात का पारा पचमढ़ी में 1 डिग्री पर आ गया, तो भोपाल में 10 साल में जनवरी में चौथी बार रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। भोपाल में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में सीवियर कोल्ड वेव तो ग्वालियर और उज्जैन में कोल्ड वेव रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक ठंड का जोर रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, लेकिन ठंड बनी रहेगी।
शुष्क हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर से लगातार ठंडी शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसके कारण मैदानी इलाकों में लगातार ठंडी बनी हुई है। 29 जनवरी से हवाओं का एक और दौर आएगा। इसके पीछे से 2 फरवरी तक दूसरा सक्रिय हो जाएगा। इससे दो से तीन दिन हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद फिर से ठंड का दौर शुरू होगा। ठंड से अभी 15 फरवरी तक ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।
आज भी ठंड परेशानी करेगी
भोपाल समेत कुछ इलाकों में आज भी ठंड परेशान करेगी। दिन में कोल्ड-डे रहेगा और साथ में कोल्ड वेव भी रह सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। ऐसे में कोल्ड डे से तो राहत मिल सकती है, लेकिन अभी कोल्ड वेव का सिलसिला दो दिन और चल सकता है।
यहां सीवियर कोल्ड वेव
भोपाल, बैतूल, खंडवा, रायसेन और रतलाम में सीवियर कोल्ड वेव रही। खरगोन, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, राजगढ़, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, उमरिया और मलजखंड में कोल्ड वेव रही।
कोल्ड वेव और सीवियर कोल्ड वेव
मौसम विभाग के अनुसार जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तब कोल्ड वेव होती है। सीवियर कोल्ड वेव तब होती है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाए।
प्रदेश में यहां ठंडी रही रातें
शहर | तापमान |
पचमढ़ी | 1.0 |
रायसेन | 3.5 |
मंडला | 3.5 |
नौगांव | 3.7 (डिग्री सेल्सियस में) |
यहां रात का पारा सबसे कम रहा
शहर | तापमान |
सिवनी | 11.0 |
नरसिंहपुर | 10.6 |
सीधी | 8.0 |
होशंगाबाद | 6.9 (डिग्री सेल्सियस में) |
चार प्रमुख शहरों रात का पारा
शहर | तापमान |
ग्वालियर | 4.0 |
भोपाल | 5.0 |
इंदौर | 6.4 |
जबलपुर | 6.4 (डिग्री सेल्सियस में) |