Saturday, September 27

कोरोना देश में LIVE:24 घंटे में 2.5 लाख नए केस, 614 की मौत; केजरी बोले- दिल्ली की 82% आबादी वैक्सीनेटेड, जल्द हटेंगी पाबंदियां

देश में लगातार चौथे दिन नए कोरोना केस घटे हैं। सोमवार को 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 50 हजार (16.39%) की कमी आई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.36 लाख है। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 20.7% था, जो सोमवार को घटकर 15.5% हो गया।

रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों को हटाएंगे। दिल्ली में 100% लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है और 82% लोगों को दूसरी डोज दिया गया है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है। बूस्टर डोज भी बहुत तेजी से लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजधानी में आज पॉजिटिविटी रेट करीब 10% है। पिछले 10 दिन में पॉजिटिविटी रेट में 20% की कमी आई है। 15 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के वैक्सीनेटेड होने की वजह से राजधानी में केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
एक्टिव केस:
 22,36,842
कुल रिकवरी: 3,70,71,898
कुल मौतें: 4,90,462

कोरोना अपडेट्स…

  • क्रिकेटर गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार सुबह 10 बजे ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
  • देश में सोमवार को 614 मौतें दर्ज की गईं। इनमें केरल में सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 46 और पंजाब में 45 लोगों की मौत हुई है।
  • सरकार ने कहा है कि कोविड के रोजाना के केस में 15 फरवरी के बाद गिरावट आने लगेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ राज्यों और मेट्रो सिटी में 15 फरवरी के बाद केस कम होंगे और संक्रमण में स्थिरता आने लगेगी। वैक्सीनेशन के चलते तीसरी लहर का असर काफी कम हो गया है।
  • देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 162.77 करोड़ के पार पहुंचा। सोमवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 49 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई।
  • कोविड-19 प्रोटोकॉल संसद के बजट सत्र में फिर से लागू किया जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. कर्नाटक: पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 32.95% हुआ

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना के 46,426 नए मामले मिले हैं। 41,703 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.62 लाख है, पॉजिटिविटी रेट 22.78% से बढ़कर 32.95% हो गया है। इससे पहले रविवार को कोरोना के 50,210 नए केस आए थे। 22,842 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी, जबकि 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में कुल 35.64 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

2. तमिलनाडु: नए केस की रफ्तार स्थिर
राज्य में 24 घंटे के दौरान 30,215 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24,639 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 46 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार को यहां 30,580 नए मामले सामने आए थे। 24,283 लोग बीमारी से ठीक हो हुए थे और 40 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,218 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल एक्टिव केस 2,00,954 है और पॉजिटिविटी रेट 19.39% है।

3. महाराष्ट्र: नए केस में आई कमी
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 28,286 नए केस मिले। 36 लोगों की मौत हुई और 21,941 मरीज ठीक हुए। रविवार के मुकाबले नए केस 12,519 कम है। रविवार को राज्य में 40,805 नए केस मिले थे। 44 लोगों की मौत हुई थी और 27,377 मरीज ठीक हुए थे। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2.99 लाख हो गए हैं। अब तक कुल 75.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,151 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 19.93% है।

4. केरल: पॉजिटिविटी रेट 47.72% हुआ
राज्य में सोमवार को 26,514 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 30,710 मरीज ठीक हुए हैं और 13 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को 45,449 नए संक्रमित मिले थे, जबकि 27,961 मरीज ठीक हुए थे और 38 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कुल 56.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 53.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,987 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 26,0271 है। पॉजिटिविटी रेट 44.89% से बढ़कर 47.72% हो गया है।

5. आंध्र प्रदेश: नए केस की रफ्तार स्थिर
बीते 24 घंटे में यहां 14,502 नए केस सामने आए, जबकि 4,800 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हुई। यहां रविवार को 14,440 नए केस सामने आए थे, जबकि 3,969 लोग ठीक हुए थे और 4 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 21.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,549 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93,305 हैं। पॉजिटिविटी रेट 36.02% है।

10 अन्य प्रमुख राज्यों के हाल
1. गुजरात: पिछले दिन के मुकाबले नए केस घटे

यहां सोमवार को 13,805 नए केस सामने आए, जबकि 13,469 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। राज्य में रविवार को 16,617 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11,636 मरीज ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी। यानी नए केस में करीब 3,148 की कमी आई है। अब तक राज्य में 10.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 1,35,148 हैं। पाजिटिविटी रेट 13.41% दर्ज किया गया है।

2. उत्तर प्रदेश: बीते दिन की तुलना में नए केस घटे
यहां बीते 24 घंटे में 11,020 लोग संक्रमित पाए गए। 10,836 लोग ठीक हुए और 17 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले रविवार को 13,654 लोग संक्रमित पाए गए थे। 16,521 लोग ठीक हुए और 18 मौतें दर्ज की गईं थी। अब तक राज्य में 19.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,073 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 93,924 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

3. मध्य प्रदेश: नए केस की रफ्तार स्थिर
यहां 24 घंटे में 10,585 नए केस सामने आए और 7,822 लोग ठीक हुए। इस दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को 11,253 नए केस सामने आए थे और 5,497 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,576 लोगों की मौत हो गई। 69,893 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 13.07% है। पहले ये 13.50% था।

4. राजस्थान: नए संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट
यहां सोमवार को 9,480 नए केस सामने आए, जबकि 9,397 लोग ठीक हुए और 23 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को राज्य में 14,112 नए केस सामने आए थे, जबकि 9,884 लोग ठीक हुए और 19 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 11.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,118 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 93,502 हैं। पॉजिटिविटी रेट 42.37% है। इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 23.24 था।

5. हरियाणा: पॉजिटिविटी रेट 20.45% हुआ
राज्य में बीते 24 घंटों को 6,007 लोग संक्रमित पाए गए। 11,879 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हुई है। यहां रविवार को 7,516 लोग संक्रमित पाए गए थे। 7,683 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 9.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,194 लोगों की मौत हो गई। कुल 51864 का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 18.77% है जो एक दिन पहले 20.45% था।

6. दिल्ली: नए केस घटकर 5760 हुए
दिल्ली में सोमवार को 5,760 नए केस दर्ज किए गए और 30 लोगों की मौत हुई। 14,836 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले रविवार को 9,197 नए केस दर्ज किए गए थे और 34 लोगों की मौत हुई थी। 13,510 लोग ठीक भी हुए थी। अब तक राज्य में 17.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 17.26 लाख ठीक हो चुके हैं जबकि 25,650 की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 11.79% है जो एक दिन पहले 13.32% था।
7. पंजाब: बढ़ा पॉजिटिविटी रेट
पंजाब में बीते दिन 5,697 नए संक्रमित मिले हैं और 45 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे एक दिन पहले रविवार को 5,598 संक्रमित मिले थे और 30 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक राज्य में 7.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,023 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस 45,645 है। पॉजिटिविटी रेट 13.28% से बढ़कर 17.86% हो गया है।

8. पश्चिम बंगाल: एक्टिव केस की संख्या 94535
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 4,546 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20,157 मरीज ठीक हुए, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। यहां रविवार को 6,980 नए केस मिले थे। इस दौरान 20,418 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 19.69 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.54 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,375 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 94,535 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.53% से घटकर 8.84% हो गया है।

9. छत्तीसगढ़: टेस्टिंग बढ़ी, नए केस बढ़े
टेस्टिंग के बढ़ने के कारण बीते दिन राज्य में 4,509 नए संक्रमित पाए गए। 5,406 मरीज ठीक हुए और 19 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में रविवार को 3,841 लोग संक्रमित पाए गए थे। 3,021 मरीज ठीक हुए और 11 मरीजों की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.55 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,746 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,074 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 14.03% से घटकर 9.88% हो गया है।

10. बिहार: नए केस कम हुए
यहां सोमवार को 1,821 नए संक्रमित पाए गए। 4,829 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। राज्य में रविवार को 2,768 लोग संक्रमित पाए गए थे। 4,496 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई थी। अब तक राज्य में 8.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,193 लोगों की मौत हो गई। कुल 14,832 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।