Thursday, September 25

कोरोना देश में LIVE:इटली से अमृतसर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 पैसेंजर संक्रमित, कुल 191 लोग सवार थे

अमृतसर में गुरुवार को पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 पैसेंजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फ्लाइट में कुल 191 पैसेंजर सवार थे। फ्लाइट इटली से पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आई थी। सभी संक्रमितों को अमृतसर में क्वारैंटाइन किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फ्लाइट में इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर वी.के. सेठ ने बताया कि फ्लाइट से आए सभी पैसेंजर्स की कोविड जांच की गई, जिसमें संक्रमितों की पुष्टि हुई।

कोरोना अपडेट्स..

  • केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की सलाह दी है।
  • गुजरात में 10 से 12 जनवरी तक होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट को टाल दिया गया है। इस समिट का उद्घाटन PM मोदी करने वाले थे। राज्य में एक मंत्री और 5 IAS अफसर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में गुरुवार को 14000 नए संक्रमितों के मिलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से ही पाबंदियां लगाई गई हैं और अस्पतालों में पर्याप्त बेड्स मौजूद है। यहां अभी लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जीनोम सीक्वेंसिंग पर रोक लगा दी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए करीब 55% सैंपल्स में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य में इस हफ्ते नए सीरो सर्वे का आदेश भी दिया जा सकता है।
  • पिछले 24 घंटे में मुंबई पुलिस के 71 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, फिलहाल राज्य में कुल 265 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 जनवरी को रायपुर में होने वाली स्वच्छता रैली और दूसरे सार्वजनिक कार्यक्रमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। डॉ. भारती ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण गुरुवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आयोग को देश में कोविड के हालात के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी शामिल रहेंगे।
  • IIT गुवाहाटी में एक फैकल्टी मेंबर सहित 60 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इतनी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद कैंपस को कोविड कंटेमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
  • हरियाणा के 6 और जिलों को ग्रुप ‘ए’ में शामिल किया गया है। इस ग्रुप के तहत आने वाले जिलों में सिनेमा हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क बंद होंगे। इनमें करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर शामिल हैं।
  • पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की अध्यक्ष और विधायक अग्निमित्र पॉल कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन में जाने को कहा है।
  • मुंबई के सायन अस्पताल में 30 और रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डाक्‍टर्स के मुताबिक, अब तक राज्‍य में कुल 260 डाक्‍टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
  • दिल्ली सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं। आदेश के मुताबिक, अगले आदेश तक मेडिकल लीव को छोड़कर न तो कोई छुट्टी दी जाएगी और न ही किसी को स्टेशन छोड़ने की अनुमति होगी। यहां ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राजधानी में 24 घंटे में ही 10,665 नए कोरोना केस मिले हैं।
  • ओडिशा में 7 जनवरी से 1 फरवरी तक 12वीं क्लास तक के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन क्लास चलती रहेंगी। ओडिशा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की है।
  • पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 91 हजार नए मामले आए; यह पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा, 325 ने गंवाई जान
  • देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। पिछले 24 घंटे में 90,941 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 19,163 मरीज ठीक हुए और 325 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 71,453 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नए केस का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे।

    देश में इस महामारी की शुरुआत से अब तक 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 4.82 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 2.79 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

    5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
    1. महाराष्ट्र

    यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

  • मुंबई में ओमिक्रॉन का बढ़ते खतरे को देखते हुए BMC ने नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत प्राइवेट अस्पतालों में 80 % कोविड बेड और 100 ICU बेड वाले वार्ड वॉर रूम खोलने का निर्देश दिया गया है। वहीं, 20% से ज्यादा मरीज मिलने पर सोसाइटी को सील करने की बात कही गई है
  • 2. पश्चिम बंगाल
    यहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 3. दिल्ली
    यहां बुधवार को 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गईं। अब तक राज्य में 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हो गई। 23,307 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 4. केरल
    यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हो गई। 22,910 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 5. तमिलनाडु
    यहां बुधवार को 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हो गई। 16,577 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  • 8 अन्य राज्यों की स्थिति

    1. राजस्थान
    यहां बुधवार को 883 लोग संक्रमित पाए गए। 48 लोग ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,967 लोगों की मौत हो गई। 5016 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    2. मध्य प्रदेश
    यहां बुधवार को 594 लोग संक्रमित पाए गए। 78 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,535 लोगों की मौत हो गई। 1544 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों को नए प्रोटोकॉल के बारे में बताया है। साथ ही, प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना को लेकर अलर्ट भी किया है।

  • 3. उत्तर प्रदेश
    यहां बुधवार को 2036 लोग संक्रमित पाए गए। 51 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 17.16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,916 लोगों की मौत हो गई। 5158 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    उत्तर प्रदेश में बीते 4 दिन में कोरोना के 4 हजार 154 नए केस सामने आए हैं। NCR के करीबी 3 जिले कोरोना के एपिसेंटर बने हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ इन तीन जिलों में ही 2 हजार 300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। लखनऊ में भी एक्टिव केस की संख्या 700 के पार हो चुकी है

  • 4. पंजाब
    यहां बुधवार को 1796 लोग संक्रमित पाए गए। 44 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.87 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,657 लोगों की मौत हो गई। 4434 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद पंजाब में लॉकडाउन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां स्कूल-कॉलेज बंद हो चुके हैं और दो डोज लगवा चुके लोगों को ही पब्लिक प्लेस में जाने की अनुमति है। इसी बीच बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने रिट्रीट सेरेमनी को लेकर अहम फैसला किया है। BSF ने 94 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी को आम जनता के लिए बंद कर दिया है

  • 5. हरियाणा
    यहां बुधवार को 2176 लोग संक्रमित पाए गए। 176 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,066 लोगों की मौत हो गई। 6036 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    6. गुजरात
    यहां बुधवार को 3350 लोग संक्रमित पाए गए। 236 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,126 लोगों की मौत हो गई। 10,994 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    7. छत्तीसगढ़
    यहां बुधवार को 1615 लोग संक्रमित पाए गए। 29 लोग ठीक हुए और 1 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,605 लोगों की मौत हो गई। 4562 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    8. बिहार
    यहां बुधवार को 1659 लोग संक्रमित पाए गए। 184 लोग ठीक हुए और एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,096 लोगों की मौत हो गई। 3697 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

    बिहार में नए साल में कोरोना 6 गुना तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को 1,659 नए केस आए, यानी हर घंटे 69 पॉजिटिव। जो बीते 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 मई को 1,785 नए मरीज एक दिन में मिले थे। 1 जनवरी को 281 नए केस आए थे। 5 जनवरी को यह संख्या 1,659 पहुंच गई है।