मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन था। हंगामे के बीच विधानसभा में हंगामे के बीच दो विधेयक पारित किए गए हैं। वन मंत्री विजय शाह ने काष्ठ चिरान संशोधन विधेयक और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण संशोधन बिल पेश किया, जिसे ध्वनि मत से बहुमत के आधार पर पारित किया गयाl
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसकी वजह से कार्यवाही एक घंटे के लिए टाल दी गई है। प्रश्नकाल शुरू होते ही पीसी शर्मा ने भोपाल में एक हजार ज्यादा लोगों के लिए ठंड से बचने का इंतजाम करने का मुद्दा उठाया। वहीं कांगेस के ही ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि बजट में प्रदेश की 22 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति के लिए कोई प्रविधान नहीं किया गया है। यह सरकार आदिवासी विरोधी है। वहीं, एन प्रजापति ने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया से नहीं चलाया जा रहा है। इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य प्रश्नकाल को लगातार बाधित कर रहे हैं। यह सब बातें प्रश्न काल के बाद उठाई जानी चाहिए। कांग्रेस पक्ष शुरुआत से ही प्रश्न काल को बाधित करने का काम कर रही है। उनकी मंशा आम जन के विषय उठाने की नहीं है। जब अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही थी तब इनके सदस्यों ने यह बात क्यों नहीं उठाई। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी इस पर आपत्ति उठाई। उन्होंने कहा कि प्रश्न काल में अधिकांश प्रश्न कांग्रेस पक्ष के लगे हैं। इसके बाद भी प्रश्न नहीं पूछे जा रहे हैं। यह परिपाटी ठीक नहीं है और उन्होंने प्रश्न काल को स्थगित कर दिया।
चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं: गृहमंत्री
चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है। लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। पंचायत चुनाव का जो अनुभव है, जो दूसरे प्रदेशों में हुए थे, उससे काफी नुकसान हुआ था। लोगों की सेहत असर पड़ा था। मेरी व्यक्तिगत राय है कि कोरोना की दहशत और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए।
सतना: चित्रकूट नगर पंचायत का CMO 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया गया है। सीएमओ कृष्णपाल सिंह को एक लाख रुपए की घूस ले रहा था। रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए ली गई थी। अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था जिसके लिए रिश्वत की मांग की गई थी। अनिल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की थी। शुक्रवार को रकम लेने के लिए सीएमओ ने अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। जैसे ही अनिल के हाथों रिश्वत की रकम ली गई डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गई लोकायुक्त टीम ने सीएमओ कृष्णपाल सिंह को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
कोरोना को लेकर CM दोपहर 3 बजे मंत्रालय में लेंगे बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैक लेंगे। बैठक में समस्त मंत्रियों, सभी संभागों के कमिश्नर, आईजी, जिला कलेक्टर, एसपी, जिलों के प्रभारी अधिकारियों के साथ कोविड नियंत्रण की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे।